फरीदाबाद: सूरजकुंड मेला के दौरान चोरों के लिए थोड़ी राहत थी क्योंकि अधिकतर पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी मेले की सुरक्षा में लगी थी लेकिन मेला ख़त्म होते ही पुलिस ने फिर से चोरों को पकड़ना शुरू कर दिया है, क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 ने दो चोरों को दबोचकर उन्हें नीमका जेल भेजा है.
पकडे गए चोरों के विवरण
- राजू उर्फ़ गब्बर (उम्र-30 वर्ष), पुत्र बनी सिंह, निवासी गाँव विशाली थाना राया जिला मथुरा UP हाल पता - मकान न० 145 गली न०7 आदर्श नगर बल्लबगढ़ फरीदाबाद।
- राहुल उर्फ़ पप्पू (उम्र-26 वर्ष), पुत्र रूपन, निवासी गाँव देविका नंगला थाना मंगोरा जिला मथुरा.
क्राइम ब्रांच 48 प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि उपरोक्त दोनों आरोपियों को दिनांक 16 फरवरी को बल्लभगढ़ बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया, आरोपियों का रिमांड लेकर पूछताछ की गई जिसमें थाना सेक्टर 58 की 2, सिटी बल्लभगढ़ की 1, और थाना एसजीएम नगर की 1, कुल 4 चोरी की वारदात सुलझाए।
बरामदगी: आरोपियों के कब्जे से निम्नलिखित चोरी किया गया सामान बरामद किया.
1. एक मंगलसूत्र सोना ।
2. दो जोड़ी टोपस सोना।
3. एक अकेला टोप्स सोना।
4. एक ओम सोना।
5. एक नथ सोना ।
6. तीन जोड़ी पायल चाँदी।
7. दो जोड़ी सटका चाँदी।
8. पन्द्रह जोड़ी चुटकी चाँदी।
9. चार जोड़ी पाजेब चाँदी ।
10. एक चैन सोना।
11. एक कान की बाली सोना।
12. तीन नाक लोंग सोना।
13. एक मोबाइल नोट-4
14. एक अदद कैमरा Canon
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों से उपरोक्त सामान बरामद कर आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया गया जहां से दोनों आरोपियों को अदालत ने जेल भेज दिया है।
दोनों आरोपी चोरी के केस में पहले भी पकड़े जा चुके है। ये कोर्ट से जमानत पर आने के बाद फिर से चोरी का काम शुरू कर देते हैं।


Post A Comment:
0 comments: