Followers

DLF CIA नवीन पराशर की टीम की बड़ी कार्यवाही, 14 जुआरियों को दबोचकर जब्त किये लाखों रुपये

dlf-crime-branch-team-naveen-kumar-arrested-14-gamblers-nit-5-faridabad

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी नवीन कुमार और उसकी टीम ने पुलिस आयुक्त संजय कुमार के निर्देश पर डीसीपी क्राइम के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए, गुप्त सूचना के आधार पर दीपक सचदेवा निवासी 5D NIT-5 के घर पर रेड की।  छापे के दौरान निम्नलिखित 14 आरोपियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

  1. दीपक सचदेवा पुत्र किसोरी, निवासी - NIT, फरीदाबाद
  2. योगेश उर्फ़ योगी पुत्र किसोरी, निवासी - NIT फरीदाबाद.
  3. प्रशांत पुत्र मदन लाल, निवासी - गाँधी कॉलोनी, NIT फरीदाबाद.
  4. ज्वाला पुत्र रामबिलास, निवासी भारत कॉलोनी, फरीदाबाद
  5. राकेश पुत्र गुरबख्श, निवासी NIT फरीदाबाद
  6. देवेश पुत्र तिलक राय, निवासी NIT फरीदाबाद
  7. राजू सिंह पुत्र रामबख्श, निवासी भगत सिंह कॉलोनी, बल्लभगढ़-फरीदाबाद.
  8. हिमांशु पुत्र सुभाष चंद, निवासी - ठाकुरवाडा, ओल्ड फरीदाबाद
  9. संजय कुमार, पुत्र छतर सिंह, निवासी - NIT फरीदाबाद
  10. गिरीश उर्फ़ गोलू, पुत्र किशन लाल, निवासी अहीरवाडा, बल्लभगढ़-फरीदाबाद.
  11. गौरव पुत्र लक्ष्मण निवासी - NIT फरीदाबाद.
  12. विजय कुमार पुत्र अनिल कुमार, निवासी - NIT फरीदाबाद.
  13. रोहताश पुत्र पूरन सिंह, निवासी - AC नगर, फरीदाबाद.
  14. संजीव पुत्र तुहीराम, निवासी - हनुमान नगर, फरीदाबाद.

आरोपी के खिलाफ एनआईटी थाने में पहले भी मुकदमा दर्ज है। जिसमें से आरोपी दीपक सचदेवा की घर से 3 जुआरियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर ₹94000 नगद जुआ खेलते हुए बरामद किए गए थे। 

आरोपी जुआ खेलने और खिलाने का काम करता है और पहले वाले मुकदमे में अभी तक फरार चल रहा था।

उपरोक्त सभी आरोपियों के खिलाफ थाना एनआईटी मे मुकामा नंबर. 04  दिनाक 04.01.2019  धारा 3,4,13-3-67 G.ACT & 186,120 B IPC  के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि उपरोक्त सभी आरोपियों से 2,72,000  रुपए बरामद कर  आज आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है।

आरोपी दीपक सचदेवा जुआ खिलाने के मामले में  फरार चल रहा था. आरोपी को आज पूर्व वाले मुकदमे में भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Crime

Faridabad News

Faridabad Police

Post A Comment:

0 comments: