Followers

इनेलो नेताओं ने CP ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन, छेड़खानी की शिकार महिला पर FIR दर्ज करने का आरोप

inld-leaders-protest-at-cp-office-faridabad-against-women-crime-faridabad

फरीदाबाद: जिले में महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार, छेड़छाड़, मारपीट, चैन स्नैचिंग की घटनाओं को रोका नही गया तो एक दिन इनैलो महिला प्रकोष्ठ पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर-21C फरीदाबाद पर ताला जड़ने का कार्य करेगी, यह शब्द आज महिला जिला अध्यक्ष कुमारी जगजीत कौर पन्नू ने डबुआ कॉलोनी की महिला के साथ हुए छेड़खानी के खिलाफ पुलिस द्वारा कारवाई न करके उल्टा शिकायत कर्ता के खिलाफ ही केश दर्ज करने के खिलाफ पुलिस आयुक्त कार्यालय पर सैकड़ों महिलाओं के साथ प्रदर्शन करते हुए कही। 

उन्होंने कहा कि फरीदाबाद ही नही पूरे हरियाणा में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं लेकिन यहां का पुलिस प्रशासन आंख बंद करके गूंगा व बहरा बना हुआ है। फरीदाबाद जिले के सांसद, मंत्री व विधायक सभी आरोपी को बचाने में लगे हुए हैं तथा शिकायत कर्ता को डरा धमका कर कारवाई को दबाना चाहते हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेताया कि यह तो अंगड़ाई है आगे बहुत लम्बी लड़ाई है, अगर प्रदर्शन करने बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नही किया गया तो आने वाले समय में पुलिस के खिलाफ बहुत बड़ा आंदोलन किया जाएगा। 

इस मौके पर ललित बंसल, प्रेम सिंह धनखड़, प. रोहताश पहलवान, उमेश भाटी, सन्तोष शर्मा, अजय भड़ाना, राजबाला शर्मा, माया देवी, सावित्री तंवर, विष्णु सूद, जीत सिंह डागर, मा. अमीचंद, भजनलाल नैन, हुनमान सिंह खींची, फतेह सिंह सैनी, दिनेश तंवर, संजय पांचाल, योगेश कुमार, ठाकुर सुरेन्द्र सिंह, ममता दहिया, रविन्द्र कौर, देबी वर्मा, राधिका इत्यादि के साथ-साथ सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहे।

बता दें कि इनेलो नेताओं का आरोप है कि डबुआ थाने में छेड़खानी की शिकार एक महिला ने FIR 74/2018 दर्ज कराई थी. इसपर कार्यवाही करने के बजाय पुलिस ने पीड़ित महिला के ही खिलाफ FIR 75/2018 दर्ज कर ली. इसी के खिलाफ आज इनेलो पार्टी के स्थानीय नेताओं और महिला कार्यकर्ताओं ने CP ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया.
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Crime

Faridabad News

Politics

Post A Comment:

0 comments: