Followers

फरीदाबाद में जल-प्रलय का खतरा, हथिनी कुंड बाँध से छोड़ा गया 21006 क्यूसेक पानी

Faridabad Yamuna River flood alert. Hathini kund barrage release 21006 cusec water. delhi haryana also may suffer from flood
yamuna-flood-in-faridabad-hathini-kund-barrage-release-water-photo

फरीदाबाद: यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में यमुना नदी के किनारे बसे लोग दुखी हैं. दुःख की इस घडी में हरियाणा के हथिनी कुंड बाँध से आज 21006 क्यूसेक पानी और छोड़ दिया गया जिसकी वजह से जल प्रलय आना तय माना जा रहा है हालाँकि प्रशासन द्वारा कई गाँवों को खाली करवाया जा रहा है.

पानी छोड़े जाने से पहले दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर 206.96 मीटर पार कर गया, हथिनी कुंड से पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर के और ऊपर आने संभावना है. यह पानी हरियाणा में कल 10 बजे रात को छोड़ा गया जिसे आज फरीदाबाद पहुँचने की संभावना है.

फरीदाबाद में लाखों लोग यमुना नदी के किनारे बसे हैं, प्रशासन ने लोगों को यमुना नदी के किनारे से हटाया शुरू कर दिया है. आने वाले दिनों में हथिनी कुंड से और पानी छोड़ा जाएगा जिसकी वजह से लाखों लोग प्रभावित हो सकते हैं, फिलहाल अभी तक कोई बड़ा नुकसान देखने को नहीं मिला है.
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: