Followers

यमुना नदी के किनारे बसे लोगों की मदद के लिए एक्शन में आये देवेन्द्र चौधरी, किया बसंतपुर का दौरा

Faridabad nagar nigam senior deputy mayor devender chaudhary latest news in hindi. devender chaudhary ready to save people living near yamuna river after water level increased
senior-deputy-mayor-active-to-save-people-living-yamuna-river-side

फरीदाबाद, 31 जुलाई: हथिनी-कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, फरीदाबाद में भी यमुना नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है.

यमुना के किनारे बसे लोगों की मदद करने के लिए नगर निगम के वरिष्ठ उप-महापौर देवेन्द्र चौधरी भी अपनी टीम के साथ एक्शन में आ गए हैं, आज उन्होंने बसंतपुर यमुना नदी पर बसी कलोनियों में बाढ़ संभावित इलाकों का जायज़ा लिया एवं प्रशासनिक इंतज़ामो का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ से निपटने के लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किये।

यमुना नदी के विकराल रूप को देखते हुए फरीदाबाद प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हो गया है, बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और जनता को यमुना की तरह जाने से मना किया गया है.

जानकारी के अनुसार हथनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली के साथ-साथ फरीदाबाद जिले में भी यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है. जिससे आस-पास के लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी हो गयी है.
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: