फरीदाबाद, 12 मई: एक समय फरीदाबाद नगर निगम को फरीदाबाद नरक निगम कहा जाता था, अभी भी कुछ लोग ऐसा कहते हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि नगर निगम में जड़तक भ्रष्टाचार घुसा हुआ है. अधिकतर अधकारी भ्रष्ट हैं, जो चले गए वे भी भ्रष्ट थे, कई रिटायर हो गए वे भी भ्रष्ट थे, नगर निगम में भ्रष्टाचार दीमक की तरह घुसा हुआ है.
नए नगर निगम कमिश्नर मुहम्मद शाइन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान शुरू किया है जिसकी गाज अब नगर निगम के अधिकारियों पर गिर सकती है. इन अधिकारियों में निगम के वर्तमान एवं सेवानिवृत्त अधिकारी भी शामिल हैं.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम निगम कुछ भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत FIR दर्ज करा सकता है इसके लिए एक प्रसिद्ध वकील की सहायता से मसौदा तैयार करने का काम जोरों पर है.
सूत्रों के अनुसार इस कार्रवाई की चपेट में निगम के वर्तमान अधिकारियों के साथ साथ कुछ सेवानिवृत्त अधिकारी भी आ सकते हैं. चर्चा है कि जिस प्रकार से पिछले दिनों चली फाइलों की जांच में यह अधिकारी दोषी पाए गए हैं, इनके खिलाफ FIR दर्ज हो सकती है.

Post A Comment:
0 comments: