फरीदाबाद, 26 मई: फरीदाबाद में मोरारी बापू द्वारा श्री राम कथा का आगाज हो गया है। कथा के पहले दिन पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी सहित 12 हजार लोगों ने हिस्सा लिया।
मोरारी बापू ने बताया कि वो यहां आने से पहले सोच रहे थे कि किस विषय पर यहां चर्चा की जाए। उन्होंने बताया कि वह इस नौ दिवसीय श्रीराम कथा में मानस युग धर्म विषय पर सभी भक्तों से बात करेंगे। उन्होंने बताया कि, भगवान राम की माया से प्रत्येक व्यक्ति के ह्रदय में चारों युग रोज आते-जाते रहते हैं। जो समझदार है जीवन में चारों युग को ढूंढते हैं और अधर्म को छोड़ कर अच्छे धर्म की तरफ जाते हैं।
बापू ने बताया सर्वधर्म वो है जब कोई अपना धर्म जाने जो आज से शुरुआत करेंगे वह युगधर्म है। उन्होंने बताया सुबह उठ कर तीन घंटे सबसे जरूरी हैं, वह सद्युग के दर्शन के सक्षण, उसके बाद तीन-चार घंटे त्रेता युग के सक्षम, फिर तीन-चार घंटे द्वापपर युग के सक्षम और फिर तीन-चार घंटे कलयुग के सक्षम। रामायण के आधार पर नौ जोड़ियां हैं, जो अगर अपना धर्म समझ लें, तो पूरा विश्व और समाज शआंति से भर जाए। ऐसे ही कथा 9 दिन निरंतर चलेगी
कथा वाचक मोरारी बापू ने मानव रचना शैक्षणिक संस्थान और भल्ला परिवार को फरीदाबाद शहर में श्री राम कथा के आयोजन करवाने के लिए धन्यवाद किया।
Post A Comment:
0 comments: