Followers

कल फरीदाबाद पधारेंगें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर

haryana-chief-minister-manohar-lal-khattar-visit-faridabad

फरीदाबाद, 12 अप्रैल: फरीदाबाद में सेक्टर-12 स्थित बने नवनिर्मित आबकारी एवं कराधान भवन का उद्घाटन करने कल हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शाम पांच बजे फरीदाबाद पहुंचेंगें. इस मौके पर आबकारी एवं कराधान तथा राजस्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु व उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल भी उपस्थित रहेंगे।

उपायुक्त अतुल कुमार द्विवेदी ने बताया कि आबकारी व कराधान भवन में आंतरिक सहित 3 तल बनाए गए हैं। भवन का कुल एरिया एक लाख एक हजार 113 वर्ग फुट है जिसमें बेसमेन्ट एरिया 32 हजार 529 वर्ग फुट है. 

आबकारी एवं कराधान भवन के तीनों तलों का विवरण

1. प्रथम तल का क्षेत्र 30 हजार 694 वर्ग फुट, 
2. द्वितीय तल का क्षेत्र 26 हजार 270 वर्ग फुट 
3. तृतीय तल का क्षेत्र 11 हजार 620 वर्ग फुट है । 

अतुल कुमार ने बताया कि यह भवन 2.34 एकड़ क्षेत्र के प्लाट पर बनाया गया है। इस भवन के निर्माण पर करीब 31 करोड़ रूपये की राशि खर्च हुई है। इस भवन में बैंक, कोर्ट, रिकॉर्ड, वेटिंग रूम, शौचालय सहित सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Faridabad News

Politics

Post A Comment:

0 comments: