Followers

राजस्थान के नतीजे देखकर बढ़ा यशपाल नागर का हौसला, मुझसे लड़ेंगे तो KP गुर्जर की जमानत होगी जब्त

yashpal-nagar-challenge-kp-gurjar-to-save-jamanat-from-faridabad

फरीदाबाद। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता यशपाल नागर ने भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि सत्तासीन लोगों के दिन अब लद चुके है। राजस्थान के हुए उपचुनावों के परिणामों ने भाजपाईयों को जमीनी आईना दिखा दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में देश व प्रदेश में कांग्रेसनीत सरकार बनेगी क्योंकि जनता जुमलों से परेशान है।

उन्होंने ऐलान किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में वह फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की टिकट पर ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कभी विधानसभा के लिए सोचा ही नहीं। नागर आज नीलम-बाटा रोड स्थित होटल मिलेनियम में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रोहित नागर भी मुख्य रुप से मौजूद थे। 

नागर ने भाजपा को आम, गरीब व किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट से साफ हो गया है कि भाजपा सरकार की झोली में इन वर्गाे के लिए कुछ नहीं है क्योंकि बजट में लोगों को 2022 को सपने दिखाए गए है, जबकि इनकी सरकार का कार्यकाल 2019 में ही खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि साढे तीन साल के शासनकाल में भाजपाईयों ने केवल जुमलेबाजी में फंसाकर लोगों को गुमराह करने का काम करने का काम किया है, जबकि धरातल पर एक भी परियोजना प्रदेश में ऐसी नहीं रह गई है कि जिसे कह सके कि यह भाजपा की देन है।

उन्होंने फरीदाबाद का उदाहरण देते हुए कहा कि केंद्र में बैठे राज्यमंत्री जिन पुलों का रोज फीता काट रहे है वह सब पूर्व की कांग्रेस सरकार की देन है। मेट्रो, बाईपास, सिक्स लेन, यूनिवर्सिटी, बदरपुर फ्लाईओवर आदि सभी परियोजनाएं पूर्व में कांग्रेस सरकार ने ही शुरु की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के शिखर में बैठे भाजपाई केवल झूठ और लूट की राजनीति कर रहे है। 
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: