हथीन: हथीन नगर पालिका द्वारा 6 फरवरी को जारी की गई प्रारम्भिक वोटर लिस्ट से 1602 वोट काट दी गई हैं। काटी गई वोटों को लेकर शहरवासियों में असमंजस की स्थिती बनी हुई है। विधान सभा चुनावों के समय जारी मतदाता सूची तथा नगरपालिका द्वारा जारी सूची में 1602 मतों को अंतर है। लोगों का कहना है कि समयानुसार मतों की गिनती बढ़नी चाहिए थी परन्तु कम होने की बात समझ से परे है।
उल्लेखनीय है कि हथीन म्यूनिसिपल कमेटी का पांच वर्ष का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। इलेक्शन की तैयारी को लेकर वार्डों में वोटों को लेकर दावे व आपत्ति लेने की प्रक्रिया पर कार्य चल रहा है। कमेटी की तरफ से छह फरवरी को जारी की गई 13 वार्डों की प्रारम्भिक वोटर लिस्ट में 1602 वोटर गायब मिले।
बताया गया है कि विधान सभा सूची से गायब मिले ये वोटर आगामी नपा चुनाव में अपने मतों का प्रयोग नहीं कर पाएंगे। नियमानुसार विधान सभा वोटर लिस्ट को कमेटी के चुनावों में ज्यों की त्यों रखा जाता है। लेकिन इस सूची से गायब नामों को लेकर कमेटी के अधिकारी तरह-तरफ के तर्क दे रहे हैं।
अधिकारियों की मानें तो कटे वोटरों में कुछ तो ऐसे हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है तथा कुछ ऐसे वोटर हैं जो पालिका सीमा क्षेत्र के बाहर से हैं। गौरतलब है कि नगरपालिका सीमा क्षेत्र को बढ़ा दिया गया था। ऐसे में जिन वोटर के वोट काटे गए हैं वे तर्क संगत नहीं दिखते। इसी कारण शहर के लोग जारी की गई प्रारंभिक सूची पर सवाल उठाने लगे हैं।
लोगों का कहना है कि कमेटी की तरफ से एक बार नई वोटों तथा काटी गई वोटों को जोडने का समय दिया जाना चाहिए। शहर की विधान सभा वोटर लिस्ट के मुताबिक हथीन शहर में 9 हजार 607 मत थे। लेकिन 6 फरवरी को कमेटी द्वारा वार्ड स्तर पर जारी की गई वोटर लिस्ट में 8 हजार 5 वोट रह गए हैं। इस बारे में नपा के सचिव पदम सिंह ढांडा ने बताया कि कुछ वोटें जरूर कटी हैं। इनमें मरे हुए वोटर व कमेटी एरिया से बाहर के लोग शामिल हैं। वोटरों के दावे व आपत्तियों पर सुनवाई चल रही है, जिसमें नियमानुसार उचित फैसला होगा। (रिर्पोटर देवराज शर्मा)
Post A Comment:
0 comments: