Followers

फरीदाबाद को कूड़ाघर बनाकर बुरे फंसे MCF के सफाईकर्मी, आया नौकरी पर संकट तो शुरू किया आन्दोलन

faridabad-nagar-nigam-safai-karmi-started-andolan-against-mcf-officer

फरीदाबाद, 4 दिसम्बर 2017: फरीदाबाद को पहले से ही नरक निगम कहा जाता है, शहर को भी नरक कहा जाता है क्योंकि फरीदाबाद नगर निगम के सफाईकर्मी काम करते ही नहीं, सिर्फ हाजिरी दिखाकर महींने के आखिर में सैलरी लेने पहुँचते हैं, नतीजा यह होता है कि सड़कों के हर चौराहे पर कूड़ाघर बन जाते हैं, हर जगह गन्दगी ही गन्दगी दिखती है. अब नगर निगम के शहर को साफ़ करने का ठेका एक निजी ईको ग्रीन कंपनी को दिया है जिसकी वजह से कामचोर सफाई कर्मियों की नौकरी जाने वाली है.

नगर निगम प्रशासन द्वारा ठेका प्रथा में लगे 43 कर्मचारियों को गैर कानूनी ढंग से नौकरी से निकालने, ईक्रो ग्रीन कम्पनी के आने से बेरोजगार हुए हजारों बाल्मीकि परिवारों को रोजगार देने व ड्राईवरों को डीसी रेट देने की मांग को लेकर आज नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने निगम मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने निगम महापौर कार्यालय व अतिरिक्त निगम आयुक्त के कार्यालय पर भी जमकर नारेबाजी की। इसके बाद आक्रोशित कर्मचारियों ने प्रस्थापना अधिकारी के कार्यालय पर भी जमकर प्रदर्शन किया। 

संघ ने निगम प्रशासन को आन्दोलन का नोटिस देेते हुए कल से आन्दोलन की घोषणा की है। कल निगम सभागार में कर्मचारियों की आम सभा आयोजित कर जुलूस बनाकर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा, आज के इस प्रदर्शन की अध्यक्षता नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने की। प्रदर्शन में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार, मुख्य संगठनकर्ता वीरेन्द्र सिंह डंगवाल, जिला प्रधान अशोक कुमार, जिला सचिव युद्धवीर सिंह खत्री, वरिष्ठ उपप्रधान गुरचरण खाण्डिया भी विशेष रूप से शामिल थे।

कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, राज्य सचिव सुनील चिन्डालिया व जिला सचिव नानकचंद खैरालिया ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि निगम अधिकारियों द्वारा तुगलकी फरमान जारी किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि ईक्रो ग्रीन कम्पनी हरियाणा सरकार व श्रम विभाग के सभी आदेशों की अवहेलना कर रही है। उन्होंने कहा कि ईक्रो ग्रीन कम्पनी निगम में आऊटसोर्सिंग पर लगे कर्मचारियों को हटाने का कार्य कर रही है वहीं निजी तौर पर घरों से कूड़ा उठाने वाले बाल्मीकि बिरादरी के लोगों पर रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। 

निगम अधिकारियों से कई वार्ता के दौरान 688 कर्मचारियों को निगम रोल पर रखने पर सहमति होने के बाद भी लागू नहीं किया गया है। जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। शास्त्री ने कहा कि संघ ने आपातकालीन बैठक बुलाकर कल से निगम मुख्यालय पर आन्दोलन करने का निर्णय लिया है। आन्दोलन का नोटिस  निगम प्रशासन व सरकार को भेज दिया गया है। इस प्रदर्शन में कर्मी नेता बृजवती, करतार सिंह, श्रीनंद ढकोलिया, सोमपाल झिझोटिया, रगबीर चौटाला, अनिल भंडारी, सुमित, अशोक,  जितेन्द्र, माया, दर्शन, सुदेश आदि भी शामिल थे
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: