Followers

हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं खेल: सचिन ठाकुर

sachin-thakur-says-game-is-very-impotent-for-our-life

फरीदाबाद, 22 अक्टूबर:  खेलों का हमारे जीवन में एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। खेलों में भाग लेने से हमारे शरीर पर बहुत ही उत्तम प्रभाव पड़ता है। क्रिकेट , टेनिस या कोई भी खेल खेलने से हमारा शरीर चुस्त और तंदरुस्त बनता है। यह विचार युवा भाजपा नेता सचिन ठाकुर ने शहर के वार्ड 1 में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेते हुए व्यक्त किये।

वार्ड के सेक्टर 56 में कई वर्षों से ये टूर्नामेंट आयोजित किया जाता है जहाँ कई टीमें भाग लेती हैं। इस मौके पर सचिन ठाकुर ने कहा कि आज खेल शिक्षा का एक जरूरी अंग समझा जाने लगा है, क्योंकि खेलों से मनुष्य का संपूर्ण विकास होता है। खेलों से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और हम हर कार्य सही ढंग से कर पाते हैं, व हमारे सोचने की क्षमता भी बढ़ जाती है। सभी प्रकार के कर्तव्यों का पालन हम तभी कर सकते हैं व सभी प्रकार की स्पर्धाओं को हम तभी जीत सकते हैं, जब हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा।

उन्होंने कहा कि आज हर देश में खेलों को आवश्यक और महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। स्कूलों में बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए अनेक प्रकार के खेलों की व्यवस्था होती है, इसलिए माता-पिता भी अपने बच्चो को उसी स्कूल में डालना चाहते हैं जहाँ खेलों को ज्यादा महत्व दिया जाता है। खेलों से मनुष्य के अन्दर सहनशीलता आती है, मनुष्य मिलनसार और उदार बनता है और जीवन में उन्नति के लिए इन गुणों का विकसित होना बहुत ज़रूरी है।

खेल मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन है। आजकल लोग कंप्यूटर या विडियो गेम को ज्यादा महत्व देने लगे हैं लेकिन उससे हमारा शारीरिक विकास नहीं हो सकता । खेल हमारें सभी तनावों को मुक्त कर देता हैं और हमें चुस्त बनाता है। इस मौके पर टूर्नामेंट के आयोजक श्री नरेंद्र ठाकुर व उनकी टीम ने सचिन ठाकुर का भव्य स्वागत किया।
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Faridabad News

Sports

Post A Comment:

0 comments: