Faridabad, 4 August: निग्मायुक्त डॉ आदित्य दहिया ने कहा है कि फरीदाबाद नगर निगम अपनी कार्यप्रणाली में अत्यधिक पारदर्शिता लाने की दिशा में तेजी से आगे बढेगा। डॉ दहिया ने आज यहां निगम मुख्यालय स्थित आई.टी. सेल में अधिकारियों की एक बैठक में कहा कि नगर निगम के समस्त विभागों के काम-काज को हाई-टैक करने का सैद्धान्तिक रूप से निर्णय ले लिया गया है, अतः निगम के सभी सम्बन्धित अधिकारियों व कर्मचारियों को समय की मांग के अनुरूप अपने आप को हाई-टैक करना ही होगा।
बैठक में निग्मायुक्त के इलावा अधीक्षण अभियंता अनिल महता, डी.आर.भास्कर, आई.टी. सैल के कार्यकारी अभियन्ता श्याम सिंह, आई.टी. मैनेजर ओ.पी. करदम, सहायक लेखा अधिकारी विशाल कौशिक, निगम के पी.आर.ओ. रतन लाल रोहिल्ला, आई.टी. सैल के इ्रचार्ज अधीक्षक विनोद गुलाटी व आई.टी. सैल के कर्मचारी उपस्थित थे।
उन्होंने आज की बैठक में निगम की वेबसाईट को और अधिक जन हितैषी बनाने के निर्देश दिए व पानी व सीवरेज शुल्क के रिकार्ड को कम्पयूटराईज करने के लिए साॅफ्टवेयर बनाने के निर्देश आई.टी. सेल को दिये। सम्पत्ति कर, ट्रेड लाईसैन्स, सिविल वर्क मोनिटरिंग सिस्टम को कम्पयूटराईज करने के लिए किये जा रहे कार्य को और अधिक तेजी से पूरा करने के निर्देश आई.टी. सेल को आज की बैठक में दिये गये।
नगर निगम के द्वारा करों की वसूली आदि के लिए जारी की जाने वाली रसीदों की बजाय सिस्टम जनरेटिड रसीद जारी करने के लिए आवश्यक प्रबन्ध करने के निर्देश निग्मायुक्त ने बैठक में उपस्थित आई.टी. सेल के अधिकारियों को दिये। डा0 दहिया ने विकास कार्य करने वाले ठेकेदारों की अदायगी के समय मैन्युअल भरी जाने वाली एम.बी. की जगह ई-एम.बी. सिस्टम लागू करने के निर्देश दिये।
निग्मायुक्त ने इस अवसर पर बताया कि जहां काम में कोताही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ सख्ती की जाएगी वहीं अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रोत्साहन भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सफाई, इन्जिनियरिंग शाखा, कर वसूली, अग्नि शमन व अधिकारी वर्ग में से उनके काम के मूल्यांकन के आधार पर इन शाखाओं में सर्वोत्तम कार्य करने वाले एक-एक अधिकारी/कर्मचारी को प्रत्येक माह सम्मानित किया जाएगा।
Post A Comment:
0 comments: