Faridabad, 25 July: नारी शक्ति के स्वास्थ्य के प्रति सजग सांई एरोबिक्स ने स्वस्थ महिला शक्ति, नारी एकता मैराथन का आयोजन किया है। सेहत के लिए 10 किलोमीटर लंबी इस मैराथन में लगभग 200 महिलाओं ने शिरकत की जिसमें 8 साल की बच्ची से लेकर 60 साल की वरिष्ठ महिलाओं ने भाग लिया। चेयरमैन सुरेंद्र तेवतिया ने तिरंगा लहराकर इस महिला मैराथन को रवाना किया।
सेक्टर 7 स्थित जनकल्याण मंदिर से शुरू हुई महिला मैराथन को हरियाणा राज्य सहकारी श्रम एवं निर्माण प्रसंघ लिमिटेड (लेबरफेड) के चेयरमैन सुरेंद्र तेवतिया ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराकर रैली को रवाना किया।
तेवतिया ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना बहुत जरूरी है। इतनी संख्या में मातृशक्ति का स्वास्थ्य के प्रति एकजुट होना कार्यक्रम के सफलता को दर्शाता है। जिसके लिए सांई एरोबिक्स की संचालिका अनु दुआ का यह प्रयास सराहनीय है। इस तरह के आयोजन भविष्य में अधिक से अधिक संख्या में होने चाहिएं। आयोजकों ने मुख्य अतिथि चेयरमैन सुरेंद्र तेवतिया का बुके भेंट कर स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। विशिष्ठ अतिथि डॉक्टर कुलवीन कौर विशेषरूप से उपस्थित हुई।
सांई एरोबिक्स संस्था द्वारा आयोजित महिला मैराथन की मुख्य आयोजक अनु दुआ ने बताया कि स्वस्थ्य महिला, शक्ति नारी एकता मैराथन का मुख्य उदेश्य घरेलु महिलाओं, लडकियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। दुआ ने बताया कि आज की भागदौड भरी जिंदगी में अपने स्वास्थ्य के लिए भी प्रतिदिन 1 घंटे का समय निकालकर व्यायाम जरूर करें। घर की महिलाओं को मन प्रसन्न, तन स्वस्थ रहेगा तो घर में खुशहाली एवं समृद्धि आएगी। बीमारी से घर की शांति भंग और कलह का वास हो जाता है। बीमार लडकियों एवं महिलाओं के बाल झडऩा, मातृत्व में परेशानी, चिडचिडापन, मोटापा जैसी बीमारियां हो जाती हैं।
सेक्टर 7 जनकल्याण मंदिर से शुरू होकर मैराथन सेक्टर 6 से होते हुए सेक्टर 10 व 11 डिवाडिंग रोड़ से होते हुए सेक्टर 12 पहुंची जहां से सेक्टर 10 स्थित वेलकम रेस्टोरेंट पर मैराथन संम्पन्न हुई।
Post A Comment:
0 comments: