Faridabad 19 July: फरीदाबाद की एक महिला ने एक आदमी पर बलात्कार, धोखाधड़ी और तंग करने का आरोप लगाया है, महिला ने अपनी शकायत में कहा है कि रंजन सिंह नाम का एक व्यक्ति उसे पिछले कई महीने से बहुत परेशान कर रहा है, वह उसके साथ बलात्कार भी कर चुका है और अब घंटों घंटों बात करके उसे परेशान करता है, पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर रेप और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कर लिया है।
घटना की पूरी खबर
महिला की रिपोर्ट के अनुसार रंजन सिंह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का रहने वाला है, इस समय वह दुबई में रह रहा है, महिला का पति देवेन्द्र कुमार भी उसके साथ दुबई में रहता है, कुछ महीने पहले रंजन सिंह ने महिला को फोन करके बताया कि उसके पास महिला की कुछ आपत्तिजनक फोटो हैं, अगर उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह फोटो देवेन्द्र कुमार को दिखा देगा।
इसके बाद इसी फोटो का डर दिखाकर रंजन सिंह ने महिला से बात करनी शुरू कर दी, एक दिन रंजन सिंह दुबई से दिल्ली आया तो महिला उससे फोटो लेने एक होटल में गयी, होटल में ही रंजन सिंह ने महिला की कुछ और फोटो खींच ली, महिला ने जब उससे पुरानी फोटो माँगी तो रंजन सिंह ने कहा कि उन्हें तो मै दुबई में ही भूल आया हूँ।
इसके बाद महिला ने बताया - जब मै होटल से वापस अपने घर आयी तो रंजन सिंह भी उसके पीछे उसके घर आ गया और उसके साथ बलात्कार किया। रेप करते वक्त रंजन सिंह ने वीडियो भी बना लिया, इन्हीं वीडियो और फोटो के जरिये रंजन सिंह उसे कई महीनों से ब्लैकमेल कर रहा है और मुझसे घंटों घंटों बात करता है।
महिला ने बताया कि जब उसने रंजन सिंह से बात करने से मना कर दिया और अपना नम्बर बदल लिया तो रंजन सिंह ने वो फोटो और वीडियो महिला के रिश्तेदार को फेसबुक व वटसअप पर भेज दी। महिला ने आरोपी रंजन सिंह के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
Post A Comment:
0 comments: