फरीदाबाद 27 जुलाई। नगर निगम व पालिकाओं के तहत अनुबंध आधार पर लगे तीन हजार कर्मचारियों को नियमित करने और ठेका प्रथा समाप्त करने की मांग को लेकर पालिका कर्मचारियों ने लघु सचिवालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। आंदोलनरत कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो 21 अगस्त को स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन के सोनीपत निवास पर धरना-प्रदर्शन किया जायेगा।
लघु सचिवालय पर प्रदर्शन करने वाले नगर निगम के सफाई कर्मचारियो का नेतृत्व कर रहे बलबीर बालगुहेर और अशोक गोयल ने आरोप लगाया कि सत्ता में आने से पहले भाजपा सरकार ने वायदा किया था कि तीन साल से काम कर रहे सभी ठेका आधारित कर्मचारियों को नियमित किया जायेगा। मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक केवल ब्यानबाजी तो कर रहे है, लेकिन इस बारे में अभी तक आदेश जारी नहीं किए गए है। कर्मचारियों की मांग है कि अनुबंध व ठेका प्रथा के तहत काम करने वाले सभी कर्मचारियों को नियमित किया जाएं और तब तक उन्हे न्यूनतम वेतन 20 हजार रूपए दिया जायें।
Post A Comment:
0 comments: