Followers

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समय सिंह भाटी का फरीदाबाद में भव्य स्वागत


Faridabad, 27 July: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समय सिंह भाटी ने गांव फतेहपुर बिल्लोच में एक किसानों की जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पाटी किसानो के हित के लिए कई जनकल्याणारी योजनाओं को क्रियान्वित कर रही है आप सभी उनका लाभ उठाये। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा फसल बीमा, पशु बीमा जैसी योजनाओं को क्रियान्वित किया गया है और इनका बीमा प्रीमियम भी बहुत ही न्यूतम रखा गया है जिसका लाभ छोटे से छोटा किसान भी उठा सकता है उन्होंने किसानों से अपील की कि वह इस बीमा का लाभ 31 तारीख से पहले पहले उठाये ताकि आपको किसी आपदा के समय परेशानी का सामना ना करना पडे। उन्होंने कहा कि किसानों को भाजपा पार्टी मसीहा समझती है और उनके हर दुख सुख में पूरी पूरी भागीदारी निभा रही है।

समय सिंह भाटी ने कहा कि किसानों को सस्ते रेट पर यूरिया, खाद्व आदि भी सरकार द्वारा मुहैया कराया जा रहा है जिससे की किसान अपनी भूमि पर खेतीबाड़ी कर सके और उसका लाभ उठा सके।  भाटी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक ही ध्येय है कि उनके शासनकाल में सबका विकास सबका सम्मान हो और इसी ध्येय को लेकर पार्टी सभी वर्गो का पूरा सम्मान कर रही है और उनका एक समान विकास कर रही है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, जिला महामंत्री देवेन्द्र चौधरी, सोहनपाल सिंह, नयनपाल रावत, बलदेव अलावलपुर, अनिता शर्मा, सुखबीर मलेरना, मनोज भाटी,  रिछपाल सैनी, प्रीतम गहलोत, दिगम्बर, महेन्द्र सरपंच, योगेश लाम्बा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व किसान मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने समय सिंह भाटी का फूलों की माला से जोरदार स्वागत किया।
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Ballabgarh

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: