Faridabad 20 July 2016: फरीदाबाद में इस वक्त सबसे गंदी विधानसभाओं को लेकर कांग्रेस के नेताओं में जंग चल रही है, कोई कह रहा है कि फरीदाबाद NIT को सबसे गन्दी विधानसभा घोषित की जाए तो कोई कह रहा है कि फरीदाबाद ओल्ड को सबसे गन्दी और पिछड़ी विधानसभा घोषित की जाए।
बात दरअसल यह थी कि कांग्रेस के नेता लखन सिंगला क्षेत्रवासियों की परेशानियों से परेशान होकर फरीदाबाद ओल्ड को हरियाणा की सबसे गन्दी विधानसभा घोषित करने की मांग कर डाली, उनकी बात सुनकर कांग्रेस के दूसरे नेता और पूर्व मंत्री शिवचरण लाल शर्मा नाराज हो गए, उन्होंने कहा कि फरीदाबाद ओल्ड नहीं बल्कि फरीदाबाद NIT को हरियाणा की सबसे गन्दी विधानसभा घोषित की जानी चाहिए क्योंकि यहाँ के लोग नाले में रहते हैं, जगह जगह पानी भरा है, गलियां नाला बन गयी हैं, लोगों का घरों से निकलना मुस्किल हो गया है।
लखन सिंगला ने कहा कि फरीदाबाद ओल्ड ने भी गन्दगी के मामले में हरियाणा में रिकॉर्ड बनाया है तो शिवचरण लाल शर्मा ने भी यही कहा कि NIT फरीदाबाद ने पिछले डेढ़ साल से गन्दगी के मामले में सभी विधानसभाओं को पीछे छोड़ दिया है।
शिवचरण शर्मा ने लखन सिंगला को सलाह देते हुए कहा कि पहले वे NIT विधानसभा का दौरा कर ले और यहाँ की समस्याओं को देख ले तभी फरीदाबाद ओल्ड को सबसे गन्दी विधानसभा घोषित करने की मांग करें। शर्मा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी अनुरोध किया है कि लखन सिंगला के बहकावे में ना आयें और सबसे गन्दी विधानसभा का अवार्ड केवल NIT फरीदाबाद को दें।
जानकारी के लिए बता दें कि फरीदाबाद ओल्ड से बीजेपी के विपुल गोयल विधायक हैं जबकि NIT फरीदाबाद से इनेलो पार्टी के नागेन्द्र भडाना विधायक हैं।

Post A Comment:
0 comments: