आज दिनांक 12.01.2024 को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि फरीदाबाद के डबुआ पाली रोड पर पेट्रोल पंप के नजदीक करीब 1200 वर्ग गज में अवैध निर्माण किया जा रहा है। जिसके सम्बंध में नगर निगम विभाग द्वारा भी कोई कार्यवाही भी नही की गई है। जिससे नक्शे व अन्य अनुमति लेने के दौरान फीस अदा नही करने से सरकार को मिलने वाले राजस्व का नुकसान हो रहा है।
इस सूचना के आधार पर श्री मनीष सहगल DSP मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद के नेतृत्व में सतबीर सिंह सब इंस्पेक्टर व HC प्रभु दयाल द्वारा श्री आरिफ जे ई नगर निगम फरीदाबाद NIT जॉन व स्थानीय पुलिस के साथ मौका निरीक्षण किया गया। निरीक्षण पर पाया कि डबुआ पाली रोड पर राजेश धर्म कांटा के सामने करीब 5 एकड़ जमीन खाली पड़ी हुई है। काफी समय पहले यहां पाईप फैक्टरी चलती थी इसलिए इस स्थान को पाइप फैक्टरी के नाम से जाना जाता है। इस जमीन पर करीब 1200 वर्ग गज में चारदीवारी करके शेड का निर्माण करने के लिए 30-30 फुट के पिलर खड़े करने पाए गए।
मौका पर हाजिर मिले ठेकेदार ने बताया कि इस जमीन के मालिक निवासी NIT फरीदाबाद है। जिनके द्वारा ठेके में फैक्टरी बनाने का कार्य कराया जा रहा है। आरिफ JE ने ठेकेदार से निर्माण करने सम्बंधित नक्शा व नगर निगम की परमिशन पेश करने बारे कहा लेकिन मोका पर कोई वैध दस्तावेज पेश नही कर सके। जिज़ सम्बंध में कार्यवाही करते हुए मौका पर काम बंद कराया गया है बिना अनुमति कोई कार्य ना करने बारे हिदायत दी गई।
इस बारे नगर निगम कार्यालय के रिकॉर्ड की पड़ताल कराई गई जिसके अनुसार इस निर्माण के लिए कोई अनुमति नही दी हुई है व इस प्रकार यह निर्माण पूरी तरह से अवैध चलता पाया गया। पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि कुछ समय पहले इस स्थान पर अवैध प्लाटिंग शुरू हुई थी। जिस सम्बंध में नियमानुसार कार्यवाही करते हुए तोड़-फोड़ की गई थी। मौका पर आरिफ JE ने अवगत कराया कि अवैध निर्माण का यह मामला आज ही नगर निगम के संज्ञान में आया है जिस बारे त्रुटिकर्ता के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अवैध निर्माण बारे तोड़-फोड़ कार्यवाही की जाएगी।
Post A Comment:
0 comments: