फरीदाबाद, 25 जून। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता शुक्रवार को फरीदाबाद के नगर निगम कार्यालय में अचानक पहुंचे। वहीं मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने नगर निगम कार्यालय में पहुंच कर नगर निगम में पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया। अव्यवस्थित पार्किंग को लेकर नाराज दिखे मंत्री कमल गुप्ता ने नगर निगम कमिश्नर यशपाल यादव के सामने अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने मीडिया से अपील की है कि उनके पार्किंग की मार्किंग के नारे को सफल बनाने के लिए लोगों तक खबर पहुंचाएं। शहर में हर जगह मार्किंग में पार्किंग हो।
वहीं नगर निगम में हुए दो सौ करोड़ के घोटाले पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि सभी भ्रष्टाचारियों की लिस्ट तैयार कर ली गई है। किसी भी भ्रष्टाचारी को नहीं बख्शा जाएगा। कांग्रेस विधायक द्वारा भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उठाए गए सवाल पर बोलते हुए शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि नीरज शर्मा द्वारा जितने भी सवाल किए गए हैं। सभी का एक-एक कर मैंने जवाब दिया है।
कैबिनेट मंत्री कमल गुप्ता ने कसा दीपेंद्र और भूपेंद्र हुड्डा पर तंज। बोले छाज तो बोले छन्नी भी बोले जिसमे छत्तीस छेद। डाक्टर कमल गुप्ता बोले कि लड़ने में उनका दम नहीं। कोई कैंडिडेट उन्होंने उतारा ही नहीं। दीपेंद्र और भूपेंद्र हुड्डा पर तंज कसते हुए बोले लड़ते है सह सवारे मैदान में वह तो घुटनों के बल चल रहे हैं। उनके तो कंट्रोल में कांग्रेस के विधायक भी नहीं है। जीता लिया उन्होंने राज्यसभा के मैम्बर।
उन्होंने कहा कि फरीदाबाद मेरा घर है, यहाँ पर मेरे माता पिता, भाई-बहन सहित पूरा परिवार रहता है। उन्होंने कहा कि वे जहाँ भी जाते है। वहाँ पर निरीक्षण अवश्य करते हैं। एक तरीके से इससे औचक निरीक्षण कह सकते हैं।
कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि जिस -जिस जिला में जाता हूँ। वहाँ के नगर निगम व नगर पालिका का निरीक्षण अवश्य करता हूँ। जब से मेरे पास ये ज़िम्मेदारी आई है। तब से वे स्वयं जाकर निरीक्षण करते हैं और जो भी कमिया होती हैं उनको दूर करवाने का प्रयास करते हैं।
Post A Comment:
0 comments: