पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी गौरव की मेवला महाराजपुर में दूध की डेरी है और आरोपी कृष्ण ऑटो ड्राइवर का काम करता है। दोनों आरोपियों ने, डेथ वैली झील में घूमने आए 2 लड़कियों से छेड़छाड़ व अश्लील कमेंट किए और झील में आने के नाम पर ₹5000 वसूली की थी। जिसकी शिकायत लड़कियों द्वारा थाना सूरजकुंड में दी थी। जिस पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 द्वारा मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी गौरव को 29 मई को तथा आरोपी कृष्ण को 30 मई को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी गौरव से ₹1000 बरामद किए गए हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गौरव अपने साथियों के साथ मिलकर डेथ वैली झील में बैठकर शराब पी रहा था। शिकायतकर्ता लड़कियां अपने साथियों के साथ दिल्ली से डेथ वैली झील में घूमने आई थी। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
Post A Comment:
0 comments: