Followers

धूमधाम से मनाया जा रहा भैया दूज, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने दी प्रदेशवासियों को बधाई


प्रदेश के परिवहन, खनन एवं कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने भैया दूज के भाई बहनों के अटूट पवित्र रिश्ते के पावन पर्व पर बल्लभगढ़ की समस्त जनता सहित प्रदेश के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भैया दूज का उत्सव भाई और बहनों के सम्बंध को प्रेम और जीवन में नया उत्साह लेकर आए और भाई बहन पवित्र सामाजिक रिश्ता सदा सुख, समृद्धि और विकास से समृद्ध रहे।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने लोगों को वैश्विक महामारी कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए आह्वान किया और उन्होंने कहा कि बदलते मौसम में सबको सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए है। हर वर्ग की भलाई के लिए योजनाएं बना कर उन्हें क्रियान्वित किया जा रहा है। हरियाणा को चहुमुंखी विकास के क्षेत्र में आगे ले जाने में सरकार की दूरदर्शी सोच की अहम भूमिका है। 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कई क्षेत्रों में हरियाणा प्रदेश देश का एक अग्रणी राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में अनेक आयाम स्थापित कर रहे हैं। दीपावली के पर्व पर पट्रोल और डीजल के दाम घटा कर प्रदेश की जनता को सरकार ने सौगात दी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को हरियाणवी होने पर गर्व है। हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा गत सायं अपने पैतृक गांव सदपुरा में परिवार जनों के साथ गोवर्धन पूजा भी की।

उन्होंने पूजा अर्चना करते हुए कहा कि पूजा अनुष्ठान हमारे वेद और पुराणों के अनुसार सामाजिक सरोकारों का उत्थान करने व आपसी प्रेम तथा भाईचारा बढाने मे अहम भूमिका अदा करती है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Ballabgarh

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: