Followers

अम्बाला में हैप्पी लैंडिंग के बाद राफेल का किया गया स्वागत, भारत की बढ़ी ताकत

rafale-fighter-plane-landed-in-ambala-from-france-news

Ambala, 29 जुलाई: भारत की शान में चार चाँद लगाने के लिए 5 राफेल विमानों ने अम्बाला में शकुशल लैंड कर लिया है, भारतीय वायु सेना ने राफेल का भारत में स्वागत किया है. इसके अलावा देश के कई नेताओं और आम लोगों ने भी राफेल का स्वाफत किया है.

ट्विटर पर Rafale in India और Welcome Rafale ट्रेंड कर रहा है. हर कोई राफेल को देखकर गर्व की अनुभूति कर रहा है. मीडिया चैनल भी राफेल को पूरी कवरेज दे रहे हैं. देखिये भारतीय वायुसेना ने किस प्रकार से राफेल का स्वागत किया।
देश के लिए बड़े गौरव की बात है और अपने हरियाणा के लिए उससे भी अधिक गौरव की बात है, क्योंकि राफेल ने पहली बार हरियाणा के अम्बाला शहर में एयरबेस पर लैंड किया।

राफेल के भारतीय सीमा के प्रवेश के बाद ही सुखोई - 30 के दो विमानों में सुरक्षा दी क्योंकि अभी राफेल आधिकारिक रूप से वायु सेना में शामिल नहीं हुआ है, वायु सेना में शामिल होते ही राफेल अपनी भी रक्षा करेगा और दुश्मनों को ठोंक भी देगा।

फिलहाल 5 प्लेन भारत आ आये और बाकी के प्लेन किस्तों में भारत आएँगे, हालाँकि 5 राफेल प्लेन से भी भारत की ताकत बढ़ेगी क्योंकि राफेल में अत्याधुनिक मिसाइल सिस्टम और राकेट लांचर लगे हुए हैं दो दुश्मनों पर कहर बरसा सकते हैं.
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Haryana

Post A Comment:

0 comments: