फरीदाबाद, 18 अक्टूबर: बड़खल विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह को आज करारा झटका लगा है, कोंग्रेसी नेता अवतार भड़ाना के भाई और पूर्व मंत्री करतार भड़ाना भाजपा में शामिल हो गए हैं। आज दिल्ली में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बड़खल विधानसभा में भाजपा की सीमा त्रिखा और आप प्रत्याशी धर्मबीर भड़ाना के बीच मुख्य मुकाबला है, विजय प्रताप सिंह भी पूरी ताकत लगा रहे हैं लेकिन आज उनकी ताकत कम हो गयी है। विजय प्रताप सिंह ने कुछ दिनों पहले अवतार भड़ाना का आशीर्वाद एवं समर्थन लिया था लेकिन आज उनके भाई करतार जिनका अपना रसूख है, वह भाजपा में शामिल हो गए।
करतार भड़ाना के भाजपा में शामिल होने के बाद हजारों वोट भाजपा की तरफ शिफ्ट हो जाएंगे और भाजपा प्रत्याशी सीमा त्रिखा की आसान जीत हो सकती है।

करतार के भाजपा में आने से बड़खल का समीकरण बदल सकता है और गुर्जर वोट सीमा त्रिखा की तरफ शिफ्ट हो सकते हैं, विजय प्रताप सिंह गुर्जर समाज से हैं इसलिए गुर्जर वोट उनकी तरफ शिफ्ट हो रहे थे लेकिन अब इसमें बदलाव आएगा।
Post A Comment:
0 comments: