Followers

6 FIR में थी चोर फिरोज खान की तलाश, क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 ने पकड़कर बरामद की 4 मोटरसाइकिलें

crime-branch-sector-85-arrested-chor-firoj-khan-in-6-fir-recover-4-bikes

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 के प्रभारी SI सुमेर सिंह एवं उनकी टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए वाहन चोरी करने वाले एक आरोपी को दबोचने में कामयाबी हासिल की है। चोर के पास से चार मोटरसाइकिलें भी बरामद की गयी हैं.

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

फिरोज खान पुत्र जमशेद खान निवासी मेव मोहल्ला थाना पुन्हाना मेवात।

प्रभारी क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 सुमेर सिंह ने बताया कि उपरोक्त आरोपी को सूत्रों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है आरोपी से वाहन चोरी की 6 वारदात सुलझाई गई है।

आरोपी से सुलझाई गई वारदात:

1) FIR No. 1224 dt. 26.12.2018 U/S 379 IPC PS Central FBD
2) FIR No. 325 dt.25.07.2018 U/S 379 IPC PS NIT FBD
3) FIR No. 126 dt. 12.03.2019 U/S 379 IPC PS PALLA FBD
4) FIR No. 1142 dt. 28.11.2018 U/S 379 IPC PS CENTRAL FBD
5) FIR No. 32 dt. 18.01.2019 U/S 379 IPC PS ADARSH NAGAR FBD
6) FIR No. 87 dt. 03.03.2019 U/S 379 IPC PS SARAN FBD

प्रभारी क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 ने बताया कि आरोपी कुछ दिन पहले अपने दो साथियों के साथ फरीदाबाद में बाइक चोरी करने के लिए आया था।

उस समय आरोपी के दो साथियों को क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 ने दबोच लिया था लेकिन उपरोक्त आरोपी मौके से फरार हो गया था।

आरोपी अपने दोस्तों के साथ ऑटो लेकर मेवात से फरीदाबाद बाइक चोरी करने के लिए आता था।

आरोपी  व उसके साथी एक रात में करीब 2/3 बाइक चोरी करके किराए के कमरे जोकि गोछी में लिया हुआ था वहां ले जाकर  खड़ी कर देते थे, उसके बाद  मौका पाकर  बाइक को  मेवात  ले जाकर बेच देते थे।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि आरोपी से वाहन चोरी की 6 वारदात सुलझाई गई है. आरोपी से तीन मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस एवं एक मोटरसाइकिल पल्सर 150 बरामद की गई है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Crime

Faridabad News

Faridabad Police

Post A Comment:

0 comments: