फरीदाबाद: फरीदाबाद के लोकसभा सांसद एवं मोदी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज ट्विटर पर कांग्रेस पार्टी का मजाक उड़ाया. दरअसल मध्य प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया था जिसमें लिखा गया था -
गंगा सफ़ाई का ढोंग करने वालों,
एक नज़र इस तरफ़ भी घुमा लो..!
—कमलनाथ जी ने उज्जैन में क्षिप्रा नदी को स्वच्छ करने और नियमित जलप्रवाह का वादा किया और महज़ 5 दिन में परिणाम आपके सामने है।
गंगा सफ़ाई के नाम पर जनता का हज़ारों करोड़ बर्बाद करने वाले उज्जैन आयें और देखें-सीखें।
ट्वीट के नीचे क्षिप्रा नदी की एक वीडियो डाली गयी थी जिसमें नदी विल्कुल गन्दी लग रही थी. कीचड से सनी लग रही थी, किनारों पर भी कीचड जमा था. देखिये ट्वीट -
गंगा सफ़ाई का ढोंग करने वालों,— MP Congress (@INCMP) January 13, 2019
एक नज़र इस तरफ़ भी घुमा लो..!
—कमलनाथ जी ने उज्जैन में क्षिप्रा नदी को स्वच्छ करने और नियमित जलप्रवाह का वादा किया और महज़ 5 दिन में परिणाम आपके सामने है।
गंगा सफ़ाई के नाम पर जनता का हज़ारों करोड़ बर्बाद करने वाले उज्जैन आयें और देखें-सीखें। pic.twitter.com/RPwlc9ToXL
यही देखकर मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा - यह देख कर शर्म को भी शर्म आ जाये, पर इन्हें नही आएगी।
Post A Comment:
0 comments: