फरीदाबाद, 25 मई: सरकार से अपनी कुछ मांगों को लेकर हड़ताल पर पिछले 16 दिनों से बैठे फरीदाबाद सहित पूरे हरियाणा के सफाई कर्मचारियों की कल राज्य सरकार के समझौते के बाद हड़ताल ख़त्म हो गयी.
जानकारी के अनुसार हड़ताल ख़त्म होते ही फरीदाबाद कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष बलबीर बालगुहेर ने कहा कि कर्मचारियों की एकता का ही परिणाम है कि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को माना है। अब सभी कर्मचारियों को मिलकर युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाकर शहर को साफ-सुथरा करना होगा। इस दौरान आम जनता को जो असुविधा हुई उसके लिए यूनियन खेद व्यक्त करती है। सभी कर्मचारी दो दिन में शहर को साफ करेंगे.
साथ ही यूनियन अध्यक्ष ने बताया कि जिन कर्मचारियों को हड़ताल के दौरान निकाल दिया था, उन्हें भी काम पर रखा गया है। करीब 13 सौ कर्मचारियों को वापस रखा जाएगा। नगर निगम फरीदाबाद में 21 आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों और नौ सहायक सफाई निरीक्षकों को भी सरकार ने बहाल किया है। कर्मचारियों द्वारा की गई हड़ताल को उपस्थिति समय माना जाएगा। हड़ताल के दौरान पूरे प्रदेश में दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लिया जाएगा.
Post A Comment:
0 comments: