कर्मचारियों को सम्बोधित करते बालगुहेर ने बताया कि चण्डीगढ़ में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री के नेतृत्व में सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, राज्य मंत्री कृष्ण बेदी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव आर.के.खुल्लर व शहरी स्थानीय निकाय विभाग के वित्तायुक्त आनन्द मोहन शरण के अलावा नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री, सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश महासचिव सुभाष लाम्बा, संघ के महासचिव जरनैल सिंह, उपमहासचिव शिवचरण, राजेन्द्र सनद, मांगेराम तिगड़ा, सुभाष के बीच वार्ता हुई।
उन्होंने बताया कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए तीन मंत्री व नगरपालिका कर्मचारी संघ के दो पदाधिकारियों की कमेटी बनेगी। हरियाणा प्रदेश से नगर निगम, पालिका व नगर परिषदों से सफाई कार्य का ठेका रद्द होगा तथा अब सफाई कर्मचारी स्वीकृत पदों पर भर्ती होगें, कर्मचारियों को समान काम-समान वेतन, न्यूनतम वेतन सफाई कर्मचारियों को 13500 रूपए मिलेगा, कर्मचारियों के लिए गंदा भत्तों जोकि पहले 325 रूपए था को बढ़ा 1000 रूपए कर दिया गया है, पांच रूपए झाडू भत्ते को 500 रूपए कर दिया गया है, प्रदेश के दमकल विभाग में लगे 1360 कर्मचारियों को बहाल किया जाएगा
नगर निगम फरीदाबाद में नगर निगम आयुक्त मोहम्मद शाईन द्वारा 21 आऊटसोर्सिंग के कर्मचारियों तथा 9 सहायक सफाई निरीक्षकों को भी सरकार ने वार्ता के दौरान 8 मई वाली स्थिति को बहाल किया है, कर्मचारियों द्वारा की गई हड़ताल को ड्यूटी पीरियड़ माना जाएगा, हड़ताल के दौरान पूरे प्रदेश में दर्ज किए गए मुकदमों को वापिस लिया जाएगा. निगम मुख्यालय पर कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए नगर निगम सफाई यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने कहा कि कर्मचारियों की एकता का ही फल है कि सरकार ने उनकी जायज मांगों को माना है।
Post A Comment:
0 comments: