Followers

विश्व का दूसरा सबसे गन्दा और प्रदूषित शहर बना फरीदाबाद तो लोग बोले, चलो कहीं तो नाम आया

faridabad-world-second-most-polluted-city-public-funny-reaction

फरीदाबाद: चार साल पहले जब हरियाणा में भाजपा सरकार बनी थी तो कुछ दिनों में फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने का वादा किया गया था, करोड़ों अरबों रुपये इस काम में फूंक भी दिए गए हैं लेकिन स्मार्ट सिटी बनने के बजाय फरीदाबाद विश्वास का दूसरा सबसे गन्दा और प्रदूषित शहर बन गया है.

WHO की रिपोर्ट में हमारे शहर फरीदबाद को दुनिया के दूसरे सबसे प्रदूषित शहर का खिताब मिला है. फरीदाबाद का औसत PM 2.5 172 है, फरीदाबाद से आगे सिर्फ कानपुर शहर है जिसका PM.2.5 173 है.

वैसे तो शहर के लिए यह शर्म की बात है लेकिन कुछ लोग कह रहे हैं कि - चलो कहीं तो फरीदाबाद का नाम आया. सबसे खूबसूरत शहर नहीं बन सका तो सबसे प्रदूषित ही सही.

कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि अभी तो फरीदाबाद दूसरे नंबर पर है, अगर मंत्री और नेता पब्लिक का पैसा ऐसे ही खाते रहेंगे तो यह शहर नंबर वन पर आ जाएगा, पढ़ें कुछ कमेन्ट.

faridabad-world-second-most-polluted-city-image

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: