फरीदाबाद, 2 मई: जिला युवा कांग्रेस फरीदाबाद के अध्यक्ष तरुण तेवतिया ने हरियाणा के कैबिनेट मंत्री और ओल्ड फरीदाबाद के विधायक विपुल गोयल को बधाई दी है.
आपको बता दें कि फरीदाबाद शहर को WHO की रिपोर्ट में दुनिया के दूसरे सबसे प्रदूषित शहर का खिताब मिला है.
WHO की रिपोर्ट में फरीदाबाद का औसत PM 2.5 172 है, फरीदाबाद से आगे सिर्फ कानपुर शहर है जिसका PM.2.5 173 है.
कांग्रेसी नेता तरुण तेवतिया ने एक ट्वीट करते हुए कहा कि बधाई हो मंत्री विपुल गोयल. फरीदाबाद विश्व में दूसरे नंबर पर आया है प्रदुषण में. यह विभाग आपके पास ही है. जो बहुत शर्म की बात है. देखें तरुण तेवतिया का ट्वीट.
बधाई हो @VipulGoelBJP बधाई हो........— Tarun Tewatia (@TarunTewatiadyc) May 2, 2018
मंत्री जी फ़रीदाबाद दूसरे नम्बर पर आया हे पुरे विश्व में यह विभाग आपके पास हे।
शर्म की बात😢 pic.twitter.com/seB2aR3dMT


Post A Comment:
0 comments: