पलवल, 30 अप्रैल: बदलते जमाने के साथ समाजसेवा का तरीका भी बदल रहा है, युवा लोग तरह तरह से गरीबों की मदद करते हैं, पलवल में बजरंग दल और नेकी पथ नाक का संगठन हर रविवार को शहर में घूम घूम कर भूखों को भरपेट भोजन कराता है.
दोनों संगठनों ने काफी दिनों से यह अभियान चलाया है, इनका मकसद है कि शहर में कोई भूखा ना रहे, हर व्यक्ति को दो वक्त की रोटी नसीब हो सके. इसी मकसद के साथ संगठन के युवा हर रविवार को भोजन के साथ शहर में घूमते हैं और भूखों को भोजन कराते हैं.

इस संस्था में काम कर रहे युवाओं ने बताया कि इस अभियान में किसी प्रकार का राजनीतिक मकसद या किसी राजनितिक पार्टी का कोई लेना देना नहीं है. इस संस्था में जो भी जुड़ना चाहता हो वह इस नंबर पर संपर्क करें. (7027111777)

Post A Comment:
0 comments: