Followers

ऐसी बना दी गयी है सरकारी स्कूलों की हालत ताकि लोग मजबूर हो जाएं प्राइवेट स्कूल में जाने के लिए

palwal-hasanpur-sarkari-girls-school-reality-exposed-khattar-sarkar

हरियाणा के पलवल जिले के गाँव हसनपुर (ब्लाक-हसनपुर) के एक मात्र राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (नंबर 1006) की वर्तमान हालत का जायजा आप इन तस्वीरों से ही लगा सकते हैं. एक तरफ़ सरकार बेटी बचाओं बेटी पढाओ का नारा लगाती है दूसरी तरफ का मंजर यह है की स्कुल के मेन गेट के पास ही बिजली का यह ट्रान्सफार्मर किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता हैं.

दूसरी तस्वीर में स्कुल के दाई तरफ़ करीब 3 फुट चौड़ी एक गली है जिसके जरिये बरसात का पानी निकाला जाता है, इसी गली के जरिये ही ग्राम वासियों और स्कुल का बरसात का पानी बाहर निकलता हैं. इस गली में गन्दगी का अम्बार लगा रहता हैं, यहाँ पर आवारा सुवर आदि घूमते रहते हैं.

कुछ लोगों ने यह भी बताया कि कुछ लोग इस गली को रात और सुबह अँधेरे में शौचालय के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं, और छात्राओं को बदबू झेलनी पड़ती है, इस गली की प्रॉपर सफाई भी नहीं होती.

इस बाबत स्कुल इंचार्ज इन्दु बाला ने बताया कि गली में कई बार गेट लगाया गया हैं लेकिन बाहरी लोग उसे तोड़कर ले जाते हैं और दूसरी तरफ बिजली बोर्ड को बार बार आगाह करने के बाद भी कोई कार्यवाही नही हो पाई. इन बातों से लगता हैं प्रशासन किसी बड़े हादसे की इंतज़ार में हैं, साथ ही यह भी साबित हो जाता है कि सरकार स्कूलों की हालत जान बूझकर ऐसी राखी जाती है ताकि बच्चे प्राइवेट स्कूल की तरफ भागें और मोटी फीस देकर अपने माँ-बाप को लुटवाते रहें. (गाँव हसनपुर पलवल से मुकेश कुमार)
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Palwal

Post A Comment:

0 comments: