Followers

उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने पलवल में किया ध्वजारोहण, गाये मोदी-खट्टर के गुण

vipul goel palwal, vipul goel hoisted flag in palwal, vipul goel independence day programme in palwal, industrial minister haryana
vipul goel hoisted indian flag in palwal on independece day 15 august

पलवल, 15 अगस्त: स्वतंत्रता  दिवस समारोह पर उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने राष्ट्रीय परम्पराओं का निर्वहन करते हुए ध्वजारोहण किया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों व उनकी विरांगनाओं के अतिरिक्त 29 युद्ध विरांगनाओं को सम्मानित किया। संबंधित कार्यक्षेत्रोंं में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 20 व्यक्तियों को प्रशंसा पत्र भेंट किए गए। गांवों को खुले में शौचमुक्त बनाने पर जिला की कुल 44 ग्राम पंचायतों को उद्योग मंत्री ने सम्मानित किया। 

स्थानीय नेताजी सुभाष चन्द्र बोस स्टेडियम में स्वतंत्रता  दिवस समारोह में उद्योग मंत्री ने अपने संबोधन में राष्ट्र के सभी ज्ञात व अज्ञात शहीदों को नमन किया । उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम तथा स्वतंत्रता के उपरान्त जब कभी राष्ट्र की सीमाओं पर संकट आया तो हरियाणा के वीर जवानों ने अपनी सदैव ऐतिहासिक भूमिका अदा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश का ‘‘कर्मठ किसान-जीवट जवान’’ भारत की शान है।

vipul goel hoisted indian flag in palwal

उद्योग मंत्री ने पलवल का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे स्वतंत्रता आन्दोलन से पलवल का गहरा सम्बन्ध है। स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को प्रथम बार 10 अप्रैल, 1919 को पलवल रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की गिरफ्तारी की स्मृति में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने 02 अक्तूबर, 1938 को यहां गांधी सेवा आश्रम की नींव भी रखी थी। स्वतंत्रता सग्राम में आजाद हिन्द फौज में हरियाणा के कुल 2715 जवानों ने शहादत दी थी। उन्होंने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का जिक्र करते हुए कहा कि बल्लबगढ़ के राजा नाहर सिंह की कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता। 

उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल एवं ओजस्वी नेतृत्व में  राष्ट्र में विकास की एक नई क्रांति का सूत्रपात हुआ है। डिजिटल इंडिया, स्किल्ड इंडिया, मेकिंग इंडिया, स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पैंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, स्मार्ट सिटी, अटल मिशन फॉर रेजुवेनेशन एण्ड अर्बन ट्रासंफार्मेशन एण्ड हाउसिंग फॉर ऑल - 2022, जैसी प्रारम्भ की गई योजनाओं एवं कार्यक्रमों से राष्ट्र में नई आशाओं और विश्वास के साथ विकास और परिर्वतन का एक क्रांतिकारी दौर प्रारम्भ हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय क्षितिज पर भारत की छवि मजबूत हुई है। 

उद्योगमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में एक समान विकास, जन कल्याण व भ्रष्ट्राचार मुक्त व्यवस्था के निर्माण की दिशा में कार्य किया जा रहा है। प्रदेश सरकार समाज के सबसे निर्धन व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने के लिए प्रयासरत है। आधारभूत ढांचे का विकास, कृषि क्षेत्र को लाभकारी बनाना, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवाओं का विस्तार, औद्योगिक विकास, महिला सशक्तिकरण, सुशासन और भ्रष्ट्राचार को समाप्त करना सरकार की अहम प्राथमिकताएं हैं। 

उद्योग मंत्री ने आर्थिक विकास व रोजगारों के सृजन के लिए प्रदेश सरकार औद्योगिक विकास की एक महत्वपूर्ण रणनीति पर कार्य कर रही है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा उद्यमियों की पंसद बन चुका है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में 60 बड़े उद्योग तथा 7785 मध्यम व लघु उद्योग स्थापित हुए हैं। इन उद्योगों में 8013 करोड़ रूपये का निवेश हुआ है और 01 लाख 40 हजार 57 लोगों को रोजगार मिला है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कुण्डली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पुन: प्रारम्भ करवाया गया। एक्सप्रेसवे का पलवल-मानेसर भाग पूर्ण होने के परिणामस्वरूप पलवल व मेवात क्षेत्र में आर्थिक विकास को नई दिशाएं मिलेंगी। बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के आने की प्रबल सम्भावनाओं के परिणामस्वरूप रोजगारों के अवसर बढ़ेंगे। फरीदाबाद को औद्योगिक विकास की शो विण्डो बनाया जाएगा। 

उद्योगमंत्री ने गुणवत्तापर्क शिक्षा को अतिमहत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में कुल 3222 प्राथमिक विद्यालयों में लर्नर एनहांसमेंट प्रोग्राम प्रारम्भ करने के परिणामस्वरूप 18000 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है। नये कालेज प्रारम्भ करने की वास्तविक आवश्यकताओं के आंकलन के लिए मैपिंग ऑफ कॉलेज की गई है। शिक्षण संस्थानों में ई-पुस्तकालयों की भी स्थापना की जा रही है। केन्द्र की प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की भांति प्रदेश में हरियाणा कौशल विकास मिशन बनाया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में प्रथम कौशल विकास विश्वविद्यालय पलवल जिला में स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। महिलाओं को दक्षता विकास प्रशिक्षण देने के लिए संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम से समझौता किया गया है। 

उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र को सुरक्षित एवं संरक्षित करने की दिशा में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना प्रारम्भ की गई। मनरेगा के श्रमिकों का श्रम कल्याण बोर्ड में पंजीकरण किया गया। मनरेगा के अंतर्गत 50 दिन तक कार्य करने वाले श्रमिक की कार्यस्थल पर मृत्यु होने की स्थिति में मृत्क श्रमिक के आश्रितों को 05 लाख रूपये देने का प्रावधान किया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले श्रमिक परिवारों को प्रत्येक वर्ष 30,000 रूपये तक की निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की व्यवस्था की गई। 

haryana industrial minister vipul goel during independence day celebration

उद्योगमंत्री ने कहा कि पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के लिए न्यूनत्तम शैक्षणिक योग्यता निर्धारण से गांवों में शिक्षित प्रतिनिधियों का नेतृत्व मिला है। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम सचिवालय स्थापित किए जा रहे हैं। गांवों को ऑप्टीकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है। हरियाणा प्रदेश केगठन के 50 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश सरकार द्वारा  01 नवम्बर, 2016 से 31 अक्तूबर, 2017 तक की अवधि को प्रदेश के गठन की स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश को विकास की दृष्टि से बहुत आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। उद्योग मंत्री ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत-स्वच्छ हरियाणा, पर्यावरण सुरक्षा, जल संरक्षण, विद्युत की बचत जैसे कार्यक्रमों की सफलता के लिए सदैव जन सहयोग व जन भागीदारी का आहवान किया। 

उद्योग मंत्री ने पलवल, होडल व हथीन में स्वतंत्रता दिवस समारोहों में विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागी विद्यार्थियों के लिए क्रमश: 01 लाख रूपये, 50,000 रूपये व 50,000 रूपये की घोषणा की। उद्योग मंत्री ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए जिला प्रशासन को भी 02 लाख रूपये देने की घोषणा की। उद्योग मंत्री ने 16 अगस्त को पलवल जिला में विद्यालयों के अवकाश की घोषणा की। उद्योग मंत्री ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा तथा परेड कमाण्डर पुलिस उपाधीक्षक अभिमन्यु के साथ  परेड का निरीक्षण किया। 

स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपरांत उद्योग मंत्री ने गांधी सेवा आश्रम पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलन कर नमन किया। उन्होंने आश्रम के संग्रहालय में तस्वीरों का अवलोकन करते हुए कहा कि तस्वीरों का यह संग्रह एक अमूल्य धरोहर है। उनके साथ विधायक टेकचन्द शर्मा, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला, जिला परिषद प्रधान श्रीमती चमेली देवी भी थी। 

मार्च पास्ट में हरियाणा पुलिस, गृहरक्षी, एन.सी.सी.,स्काउट एण्ड गाइड, गल्र्ज गाइड, प्रजातंत्र के प्रहरी की टुकडिय़ों ने शानदार मार्च पास्ट करते हुए तिरंगे को सलाम किया। विभिन्न छ: विद्यालयों के विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूली विद्यार्थियों ने लयबद्ध सामूहिक व्यायाम (मास-पीटी) तथा डम्बल लेजियम की प्रस्तुतियां दी। विद्यार्थियों ने ताईक्वाडो व लाठी कला का शानदार प्रदर्शन किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। 

इस अवसर पर विधायक टेकचन्द शर्मा, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला, जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती मनीषा बत्रा, जिला परिषद की प्रधान श्रीमती चमेली देवी, नगर परिषद पलवल की चेयरमैन श्रीमती इन्दु भारद्वाज, पलवल पंचायत समिति अध्यक्ष प्रेमचन्द, उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त श्रीमती अंजू चौधरी, पलवल के उपमण्डल अधिकारी (ना0) एस.के. चहल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी दीपक यादव व अन्य धिकारी मौजूद थे। समारोह में सुशासन सहयोगी गौरव कुमार व प्रोफैसर श्रीमती रेखा शर्मा मौजूद थे।  समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, विनोद गोयल, अशोक गोयल, मुकेश सिंगला, गंगालाल गोयल, अविनाश भारद्वाज व अन्य गणमान्य मौजूद थे। 
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Palwal

Post A Comment:

0 comments: