फरीदाबाद 12 अगस्त: पर्यटन निगम कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अरावली गोल्फ क्लब पर एक दिन का सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। हरियाणा टूरिज्म के कर्मचारियों ने खुलासा किया कि हरियाणा का पर्यटन विभाग किसी और वजह से नहीं बल्कि अधिकारियों के भ्रष्टाचार और मंत्रियों के आदमियों के फ्री खाने व रहने के कारण घाटे में जा रहा है। इसी वजह से हरियाणा में दो-तीन साल में तीन सौ प्रतिशत खाने के रेट बढ़ा दिए गए है, जबकि दूसरे राज्यों के पयर्टन निगमों में कही भी इतने रेट नहीं है।
पयर्टन निगम अरावली गोल्फ क्लब पर धरना प्रदर्शन कर रहे इन पयर्टन कर्मियों का कहना है कि आज तक उनके लिए सेवा नियम नहीं बनाए गए है। जिसके कारण उनके कर्मी बिना पदोन्नति ही सेवानिवृत हो रहे है। अधिकारियों के खिलाफ सच बोलने व आवाज उठाने वाले कर्मियों का तबादला कर दिया जाता है। जबकि पयर्टन निगम के अधिकारी पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है।
उन्होंने बताया कि ये लोग पार्टी में पांच सौ लोगों का खाना बनवाते हैं जबकि बिल केवल 200 लोगों का बनता है, बाकी के पैसे ये भ्रष्टाचारी अधिकारी मिलकर खा जाते हैं, इसके अलावा सीपीएस सीमा त्रीखा के गनमैन यहां फ्री में खाना खाते है और रहते भी है। पयर्टन निगम में घाटे का ठीकरा कर्मचारियों के सिर फोडा जाता है। इसलिए निगम ने खाने के रेट दो से तीन सौ प्रतिशत बढ़ा दिए है, जो कि दूसरे राज्यों के मुकाबले काफी अधिक है।
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि अरावली गोल्फ क्लब से लेकर दूसरे पयर्टन निगमों में एक ही कमरा एक नाम पर चलता रहता है, जबकि उसे कई लोगोंं को घंटो के हिसाब से उठाकर निगम को घाटा पंहुचाया जा रहा है। अगर उनकी मांगे नही मानी गई तो वे दो सितम्बर को हड़ताल करेगें और फिर इससे भी बड़ा आंदोलन हो सकता है।
Post A Comment:
0 comments: