Followers

प्लॉट देने के नाम पर 5 लाख ठगने का आरोप, फरीदाबाद के 1 प्रॉपर्टी डीलर पर दर्ज हुआ मुकदमा

fir-filed-against-property-dealer-mahender-singh


फरीदाबाद के सेक्टर-15ए निवासी रजनीश भाटी ने थाना सेन्ट्रल फरीदाबाद में एक प्रॉपर्टी डीलर महेन्द्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

रजनीश भाटी का आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर महेंद्र सिंह ने मैसर्स जे के. एम. रियल इस्टेट, न्यू बसेलवा कालोनी, खेडीपुल, ओल्ड फरीदाबाद में प्रॉपर्टी डीलिंग का ऑफिस खोल रखा है, मुझे प्लाट की जरूरत थी तो मैं महेंद्र के पास गया, उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2015 से लेकर 2019 तक प्रॉपर्टी डीलर महेन्द्र सिंह ने प्लॉट बेचने के नाम पर उनसे करीब ₹5 लाख की राशि वसूली। शुरुआत में भूपानी गांव में प्लॉट दिखाया गया, लेकिन बाद में आरोपी ने कहा कि वह साहूपुरा में प्लॉट देगा। कई बार पैसे लेने और इकरारनामा करने के बावजूद न तो प्लॉट का कब्जा मिला और न ही पैसे वापस किए गए।

रजनीश के अनुसार, 2024 में एक लिखित समझौता हुआ था, जिसमें आरोपी ने ICICI बैंक का एक चेक ₹5 लाख का दिया, लेकिन जब वह चेक बैंक में लगाया गया तो "अकाउंट क्लोज़्ड" की टिप्पणी के साथ वापस लौट आया। जब इस बारे में आरोपी से संपर्क किया गया, तो उसने गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी।

थाना सेन्ट्रल फरीदाबाद में शिकायत के आधार पर आरोपी प्रॉपर्टी डीलर महेन्द्र सिंह के खिलाफ IPC की धारा 406, 420, 467, 468, 471 के तहत मुकदमा दर्ज हो गया है. 

अगर प्रॉपर्टी डीलर महेंद्र सिंह इस मामलें में अपना पक्ष रखना चाहते हैं तो 9953931171 पर सम्पर्क कर सकते हैं, यदि प्रॉपर्टी डीलर महेंद्र सिंह अपना पक्ष रखेंगे तो नीचे अपडेट कर दिया जाएगा। 

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: