Followers

कार्यालयों में रिश्वतखोरी खत्म करने के लिए सरकार ने उठाया ये कदम, मंत्री मूलचंद शर्मा ने दी जानकारी

minister-moolchand-sharma-gave-statement-on-corruption

फरीदाबाद/बल्लभगढ़, 07अगस्त। सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बल्लभगढ़ में प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज रविवार को सेक्टर-2 की पार्क अवन्यु सोसाइटी में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर के लोगों को तिरंगा यात्रा के साथ जागरूक किया। सोसाइटी के सभी लोग तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने पौधारोपण भी किया और लोगों को पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संदेश दिया। साथ ही सोसाइटी में सीएससी सेंटर द्वारा वोटर कार्ड और आधार कार्ड व प्रॉपर्टी आईडी जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बनाने के लिए कैंप का भी रिबन काटकर शुभारंभ किया।

कैबिनेट मंत्री पण्डित मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भ्रष्टाचार मुक्त हरियाणा के सपने को पूरा करने के लिए हरियाणा में  सीएससी सेंटर के माध्यम से लोगों को लाभ मिल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब दफ्तरों में बैठे सरकारी बाबू को रिश्वत देने की जरूरत नहीं है ,जैसा कि पूर्व की सरकारों में चलता आया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर ने रिश्वत की कड़ी को तोड़ने का काम किया है और लोगों को घर बैठे ऑनलाइन सुविधाएं प्रदान की है।

परिवहन मंत्री पण्डित मूलचंद शर्मा ने सीएससी सेंटर चलाकर बल्लभगढ़ के लोगों को ऑनलाइन सुविधाएं प्रदान करा रही श्रीमती रितु सिंगला को भी बधाई दी। प्रदेश के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने सोसायटी के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके साथ लगते पार्क को सुंदर बनाया जाएगा। जिसमें ट्रैक के साथ साथ पेड़ पौधे भी लगाए जाएंगे। जिसकी शुरुआत आज उन्होंने पौधा लगाकर की है। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ को शिक्षा के क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए महिला कॉलेज बनवाया गया है और आने वाले समय में  जरूरत पड़ने पर और भी नए स्कूलों का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि बल्लभगढ़ के पुराने स्कूलों के कई नए भवन बनकर तैयार हो चुके हैं और कुछ स्कूल भवनों पर कार्य चला हुआ है। जो जल्दी  बनकर तैयार होंगे।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि बल्लभगढ़ के विकास में आज तक के इतिहास में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सबसे अच्छे मुख्यमंत्री साबित हुए हैं। उन्होंने बल्लभगढ़ के विकास को आगे बढ़ाया है। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने इस कार्यक्रम के उपरांत अपने सेक्टर- 2 कार्यालय पर भाजपा बल्लभगढ़ के कार्यकर्ताओं की बैठक ली और बैठक में तिरंगा यात्रा के साथ साथ आजादी के अमृत महोत्सव को सुंदर तरीके से बनाने के लिए निकाले जाने वाली प्रभात फेरी के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि हर बूथ और शक्ति केंद्र प्रमुखों के माध्यम से हर घर तक तिरंगा को पहुंचाया जाएगा। उन्होंने  कहा की बल्लभगढ़ में भी युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।  लोगों को देश की आन बान शान तिरंगे के प्रति जागरूक किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Ballabgarh

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: