Followers

MC Election Result: हरियाणा जन चेतना पार्टी ने उड़ाए भाजपा के होश, फीका किया कांग्रेस का जोश

Haryana Jan Chetna Party win Ambala Mayor Election from BJP news in hindi

haryana-mc-election-result-ambala-mayor-haryana-jan-chetna-party

फरीदाबाद, 30 दिसंबर: आज हरियाणा के तीन नगर निगमों, 1 नगर परिषद् और 3 नगर पालिकाओं के चुनावी नतीजे घोषित किये जा चुके हैं.

भाजपा ने पंचकूला नगर निगम में मेयर पद जीत लिया है. इसके अलावा एक नगर परिषद् रेवाड़ी में जीत दर्ज की है. मतलब भाजपा की दो बड़ी सीटों पर जीत हुई है.पंचकूला मेयर पद पर कुलभूषण गोयल की जीत हुई तो रेवाड़ी सीट पर पूनम यादव की जीत हुई है.

कांग्रेस की सोनीपत नगर निगम में मेयर पद पर जीत मिली है, यहाँ से निखिल मदान विजयी हुए हैं.

सबसे चौंकाने वाला परिणाम अम्बाला नगर निगम का आया है, यहाँ से हरियाणा जन चेतना पार्टी की मेयर पद पर जीत हुई है, भाजपा कांग्रेस की हार हुई है.

अम्बाला मेयर पद जीतकर हरियाणा जन चेतना पार्टी ने भाजपा के होश उड़ा दिए हैं तो कांग्रेस के जोश को फीका कर दिया है. सीटों के लिहाज से कांग्रेस भाजपा से कम है इसलिए कांग्रेस ज्यादा जश्न नहीं मना पायी। कांग्रेस सिर्फ एक मेयर पद जीत पायी जबकि भाजपा एक मेयर पद और एक नगर परिषद् चेयरमैन पद जीत गयी इसलिए भाजपा कांग्रेस पर भारी पड़ी है.

अगर कांग्रेस पार्टी अम्बाला मेयर पद भी जीत लेती तो कांग्रेसियों का जोश 100 गुना और बढ़ जाता लेकिन किसान आंदोलन की वजह से भाजपा सरकार का जो नुकसान हुआ है उसका फायदा हरियाणा जन चेतना पार्टी मार ले गयी और कांग्रेस देखती ही रह गयी.

कांग्रेस सोच रही थी कि भाजपा से नाराज लोग उसे वोट देंगे और तीनों निगमों में उनकी जीत होगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ, अम्बाला मेयर पद हरियाणा जन चेतना पार्टी के खाते में चला गया.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा जन चेतना पार्टी पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा की पार्टी है और मेयर पद पर उनकी पत्नी शक्ति रानी खड़ी थीं, यहाँ पर दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी डॉ वंदना शर्मा रहीं।

अगर नगरपालिका सीटों की बात करें तो तीनों सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत हुई है, धारूहेड़ा से आजाद उम्मीदवार दीना राम की जीत हुई है, सांपला सीट से पूजा ने भाजपा उम्मीदवार सोनू को हराया है और उकलाना सीट पर सुशील साहू वाला ने जजपा प्रत्याशी महेन्दर सोनी को हराया है.

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Haryana

Politics

Post A Comment:

0 comments: