फरीदाबाद (बल्लभगढ़), 6 अक्टूबर। कुछ राजनीतिक पार्टियां भाजपा सरकार पर MSP ख़त्म करने का आरोप लगा रही हैं लेकिन फरीदाबाद में MSP पर ही किसानों की उपज की खरीद हो रही हैं.
एसडीएम अपराजिता के मार्गदर्शन में मंगलवार को सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार स्थानीय अनाज मण्डी में धान की खरीद शुरू कर दी गई है।
हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के स्थानीय अनाज मण्डी के सचिव ऋषि कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा हिदायतों के अनुसार मण्डी में धान की खरीद शुरू कर दी गई है। धान की पी.आर. किस्म की खरीद एमएसपी 1888 रूपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है।
आज अब तक लगभग 200 क्विंटल धान की खरीद कर ली गई है। उन्होंने बताया कि धान की खरीद एस.एच.डब्लू.सी. द्वारा सरकारी हिदायतों के अनुसार की जा रही है।
Post A Comment:
0 comments: