Followers

Faridabad: करीब 100 दिन में डबल होने लगा कोरोना, 95 पर्सेंट मरीज होने लगे ठीक

Faridabad Corona Update on 7 October 2020 total positive patient, recovery rate and doubling rate
faridabad-corona-update-95-percent-recovery-rate-news

फरीदाबाद, 07 अक्टूबर। उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डॉ. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 122847 लोगो को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 80024 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 42593 लोग अंडर सर्विलांस हैं। 

उन्होंने बताया कि कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 122617 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 209622 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 188430 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 342 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 20850 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 280 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 632 पॉजिटिव मरीजों को घर पर होम आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 19708 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। 

उन्होंने बताया कि अब तक 230 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें 43 मरीज गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल किए गए हैं इसी के साथ 06 मरीजो को आईसीयू में रखा गया है। आज जिले में 178 नए केस आए हैं जिसमें कोरोना के साथ-साथ अन्य विभिन्न बीमारियां भी कारण रही। आज जिला में कोरोना के केस का डबलिंग रेट 98.9 दिन व रिकवरी रेट 94.5% है।

उन्होंने लोगों से आवाहन किया है कि नागरिक कहीं पर भी भीड़ देखे तो जिम्मेदार नागरिक होने के नाते एक दूसरे को सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति जागरूक करें। 

उन्होंने लोगो से अपील की है कि कोरोना के खिलाफ जंग में स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन का साथ देंगे तो हम जल्द ही इस जंग को जीत पाएंगे। किसी को भी अपने आस-पास संदिग्ध मरीज की जानकारी मिले तो उसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 0129-2415623 पर या जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 0129-2221000 व 1950 पर जानकारी दे। उन्होंने सभी दुकानदारो व नागरिकों से अपील की है कि सभी घर से मास्क पहनकर निकले और बार-बार अपने हाथों को 20 सेकंड तक साबुन से धोए व सैनिटाईज करें। 

उन्होंने बताया कि अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करे ताकि अपने आस-पास के संदिग्ध मरीजों की सूचना प्राप्त होती रहे। उन्होंने दुकानदारों से आवाहन किया है कि वे अपनी दुकानो में ग्राहकों की भीड़ ना लगाए। सभी के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाना सुनिश्चित करें।

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Faridabad News

Health

Post A Comment:

2 comments:

  1. My name is Subham Kumar Khalid from Nawada India, after getting cured of HIV by Dr White i took it upon myself to inform people who believe viruses and other chronic illness have no cure. After reading the testimony of a certain Carolina, I decided to give it a try but today i am a leaving witness and for the rest of my life i will be grateful to this grate and powerful healer. After reading about him on a blog with his email clearly stated as: DRWHITETHEHIVHEALER@GMAIL.COM and whatsapp: +2349091844595,I wondered why the government at all levels will not join hands to expand and promote this cure even when it is from Nigerian and a black nation. Just like you i had my doubts and reservations but then i decided to take my destiny into my hands even when the medical doctors said its impossible by contacting him behold my long sorrow turned joy after just a few days of taking his herbs. If truly you want to get rid of your sickness I honestly recommend to reach him.Thanks

    ReplyDelete
  2. I AM VERY DELIGHTED TO SHARE MY EXPERIENCE WITH HERPES 1&2/HPV AND HOW I GOT CURED BY HERBALIST RAZOR
    Having recently Been cured permanently of Herpes Simplex Virus type 1&2 and HPV, I felt the urge to write this Little article for Others read since it has become a Pin in the neck in The US and our Government is doing Absolutely nothing about the constant widespread of the virus. Thanks to Doctor RAZOR herbal medicines , After Visiting his Website : https://herbalistrazorherb.wixsite.com/drrazorherbalhome , I found out Doctor RAZOR Herbal medicine is very much Effective and Helps in completely ERADICATING EVERY VIRUS. Not everybody Alive have been Opportune to have been cured of this Virus. Thanks to HERBALIST RAZOR For coming to my aid, God guide and bless you sir, Please continue your Good work, The World will Get to Know you. Contact HERBALIST RAZOR on Email : drrazorherbalhome@gmail.com . WhatsApp/Call DOCTOR RAZOR on +2349065420442

    You can Reach me on my email address : armstronglayla8@gmail.com if you doubt his work, God bless you. YOU TOO CAN BE THE ONE TO GET CURED NEXT OF THIS AWFUL VIRUSES.

    ReplyDelete