Followers

पढ़ें रिपोर्ट: फरीदाबाद, रोहतक और अम्बाला में कोरोना के कितने क्रिटिकल मरीज?

faridabad-ambala-rohtak-cirical-corona-patient-list-in-haryana

फरीदाबाद, 4 जून: हरियाणा में कुल मरीजों की संख्या 3291 हो गयी है। रोजाना सैकड़ों मरीज बढ रहे हैं. आज भी 337 कोरोना मरीज बढे हैं, अब तक 24 मरीजों की मौत हुई है। कई मरीज क्रिटिकल हैं, जिनकी लिस्ट दी जा रही है।

रोहतक PGI में 3 मरीज क्रिटिकल हैं जो ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं, फरीदाबाद में ESI हॉस्पिटल में 7 मरीज क्रिटिकल हैं जिसमें से 3 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं और 3 वेंटीलेटर पर हैं। अम्बाला मेडिकल कॉलेज में 2 मरीज क्रिटिकल हैं जो ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।

faridabad-ambala-rohtak-cirical-corona-patient-list

हरियाणा सरकार की हेल्थ बुलेटिंग के अनुसार 4 जून को गुरुग्राम में 215, फरीदाबाद में 35+10 = 45, सोनीपत में 0, झज्जर में 2, नूह में 4, अम्बाला में 1, पलवल में 7, पानीपत में 1, जींद में 1, करनाल में 8, सिरसा में 1, फतेहाबाद में 2, भिवानी में 12, रोहतक में 13, नारनौल में 3, हिसार में 8, रेवाड़ी में 11, कैथल में 3 मरीज बढे हैं।

हरियाणा में अब तक 132575 लोगों का सैम्पल टेस्ट किया जा चुका है जिसमें से 3291 पॉजिटिव आये हैं, 124769 लोग निगेटिव आये हैं और 4525 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट पेंडिंग है.

नीचे हरियाणा हेल्थ विभाग का बुलेटिन दिया गया है, इसमें फरीदाबाद के शाम के 10 मरीज जोड़े नहीं गये हैं, ये मरीज कल की अपडेट में जोड़े जाएंगे लेकिन हम आज ही इनकी संख्या जोड़कर कुल मरीजों की संख्या 3281 के बजाय 3291 बता रहे हैं।
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Faridabad News

Haryana

Post A Comment:

0 comments: