फरीदाबाद, 4 जून: हरियाणा में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है, रोजाना सैकड़ों मरीज बढ़ते जा रहे हैं, 4 जून को हरियाणा हेल्थ डिपार्टमेंट की बुलेटिन के अनुसार 327 मरीज बढे हैं हालाँकि फरीदाबाद के सिर्फ 35 मरीज जोड़े गए हैं जबकि यहाँ पर 45 मरीज बढे हैं। हरियाणा में मृतकों की संख्या 24 है। हरियाणा में फरीदाबाद के 45 मरीजों को जोड़कर 337 कोरोना मरीज बढे हैं।
हरियाणा सरकार की हेल्थ बुलेटिंग के अनुसार 4 जून को गुरुग्राम में 215, फरीदाबाद में 35+10 = 45, सोनीपत में 0, झज्जर में 2, नूह में 4, अम्बाला में 1, पलवल में 7, पानीपत में 1, जींद में 1, करनाल में 8, सिरसा में 1, फतेहाबाद में 2, भिवानी में 12, रोहतक में 13, नारनौल में 3, हिसार में 8, रेवाड़ी में 11, कैथल में 3 मरीज बढे हैं।
हरियाणा में अब तक 132575 लोगों का सैम्पल टेस्ट किया जा चुका है जिसमें से 3291 पॉजिटिव आये हैं, 124769 लोग निगेटिव आये हैं और 4525 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट पेंडिंग है.
नीचे हरियाणा हेल्थ विभाग का बुलेटिन दिया गया है, इसमें फरीदाबाद के शाम के 10 मरीज जोड़े नहीं गये हैं, ये मरीज कल की अपडेट में जोड़े जाएंगे लेकिन हम आज ही इनकी संख्या जोड़कर कुल मरीजों की संख्या 3281 के बजाय 3291 बता रहे हैं।

Post A Comment:
0 comments: