Followers

हरियाणा में टूटा रिकॉर्ड, सिर्फ आज बढे 217 कोरोना मरीज, गुरुग्राम में तो 115 बढे, पूरी रिपोर्ट

haryana-corona-update-29-may-2020-217-mew-positive-patient

फरीदाबाद, 29 मई: हरियाणा में कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेज हो गया है, 29 मई को 217 पॉजिटिव मरीज बढे हैं. गुरुग्राम में आज रिकॉर्डतोड़ 115 मरीज बढे हैं, फरीदाबाद में भी 31 मरीज बढे हैं, दोनों जिलों में कोरोना कहर मचा रहा है।

हरियाणा सरकार की हेल्थ बुलेटिंग के अनुसार 29 मई को गुरुग्राम में 115, फरीदाबाद में 31, सोनीपत में 19, नूह में 2, पलवल में 7, पंचकूला में 1, करनाल में 6, सिरसा में 1, फतेहाबाद में 1, भिवानी में 2, रोहतक में 6, नारनौल में 3, हिसार में 5, चरखी दादरी में 5, रेवाड़ी में 5, कैथल में 7 और कुरुक्षेत्र में 1 मरीज बढे हैं.

हरियाणा में अब तक 110940 लोगों का सैम्पल टेस्ट किया जा चुका है जिसमें से 1721 पॉजिटिव आये हैं, 105169 लोग निगेटिव आये हैं और 4050 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट पेंडिंग है.

haryana-corona-update
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Faridabad News

Haryana

Post A Comment:

0 comments: