नई दिल्ली, 1 मई: कोरोना वायरस बहुत ही खतरनाक वायरस है, दुनिया के बड़े बड़े और ताकतवर देशों में भी कोरोना ने कोहराम मचा दिया है, दुनिया में अब तक 3,327,239 लोगों को कोरोना संक्रमण हो चुका है और 234,702 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि 1,052,564 मरीज इस बीमारी से ठीक भी हो चुके हैं.
कोरोना वायरस ने सबसे अधिक कोहराम सबसे ताकतवर देश अमेरिका में मचाया है. अमेरिका में 1,095,304 लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण हो चुका है और रोजाना 20 हजार से अधिक संक्रमण बढ़ रहा है. वहां पर 63,871 मरीजों की मौत भी हो चुकी है जो दुनिया में सबसे अधिक है.
इसके अलावा स्पेन, इटली, यूपी, फ़्रांस और अन्य कई देशों में जबरदस्त कोहराम मचाया है और लाखों लोगों की मौत हुई है.
अगर भारत की बात करें तो अब तक 35365 लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण हो चुका है, 9065 मरीज ठीक हो चुके हैं और 1152 मरीजों की मौत हो चुकी है. भारत में भी अब कोरोना ने अपने पैर फैलाने शुरू कर दिए हैं और तेजी से मामले बढ़ रहे हैं.


Post A Comment:
0 comments: