फरीदाबाद, 1 मई: फरीदाबाद में अब तेजी से कोरोना मरीज बढ़ रहे हैं, सिर्फ 1 मई को कोरोना के 8 मरीज बढे हैं, एक मरीज सुबह की लिस्ट में जुड़ा था, शाम की लिस्ट में 7 मरीज और बढ़ गए.
फरीदाबाद में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 61 हो चुकी है, जबकि 206 लोगों की रिपोर्ट का इन्तजार है. प्रशासन ने 61 मरीजों में से 42 मरीजों के इलाज का दावा किया है, 18 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, 1 मरीज की मौत हो चुकी है.

इसके अलावा 3053 संदिग्ध लोगों पर प्रशासन की निगरानी जारी है और 1256 लोग निगरानी का 28 दिन का पीरियड पूरा कर चुके हैं.
फरीदाबाद को अभी भी रेड ज़ोन में रखा गया है जबकि नजदीकी जिले पलवल, गुरुग्राम और नूह जिले रेड जोन से निकलकर ऑरेंज जोन में पहुँच चुके हैं.

Post A Comment:
0 comments: