Followers

ओल्ड फरीदाबाद में 'श्री प्रेम प्रकाश आश्रम' कर रहा 1000-1200 लोगों को भोजन की व्यवस्था

shri-prem-prakash-ashram-distribute-foods-1200-people-in-old-faridabad

फरीदाबाद, 24 अप्रैल: श्री प्रेम प्रकाश आश्रम गोपी काॅलोनी चौक ओल्ड फरीदाबाद द्वारा रोजाना करीब 1000 से 1200 लोगों के भोजन की व्यवस्था की जा रही है और कई क्षेत्रों में जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाया जा रहा है.

आश्रम के लोगों ने बताया कि - सत्गुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज द्वारा स्थापित एवं स्वामी किशोर प्रकाश जी महाराज द्वारा सींचित हमारा आश्रम इस संकट की घड़ी में सामान्य जन की सेवा के लिए भोजन व राशन उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहा है।

प्रधानमंत्री जी के आदेशानुसार लाॅक डाउन का पालन करते हुए 1000-1200 लोगों को भोजन की व्यवस्था की जा रही है साथ ही साथ 200 से भी अधिक परिवारों को राशन प्रदान किया गया है। ये सेवा हमारे आश्रम द्वारा पिछले 1 महीने से 25 मार्च से निष्काम भाव से की जा रही है ।

Social distancing का पालन करते हुए खाना आश्रम में ही बनता है और pack होकर बँटने के लिए ओल्ड फरीदाबाद, bptp जाता है।

राशन वितरण की सेवा हर महीने आश्रम द्वारा पिछले 15 साल से की जा रही है साथ ही गरीबों व निम्न वर्ग के लोगों के लिए बहुत सी स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं भी चलती हैं.                                                                                                    
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Faridabad News

Old Faridabad

Post A Comment:

0 comments: