फरीदाबाद: 8 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल है, दंगाइयों और उपद्रवियों से निपटने के लिए फरीदाबाद पुलिस तैयार है. सभी पुलिस कर्मचारियों को एंटी राइट्स सामान सहित हर समय अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं.
सभी तीनों जॉन में रिजर्व पुलिस बल तैनात है।
पुलिस आयुक्त के के राव ने सभी जोन के डीसीपी, एसीपी, थाना प्रबंधक, क्राइम ब्रांच, रिजर्व पुलिस बल को देशव्यापी हड़ताल के चलते एंटी राइट्स सामान सहित अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस आयुक्त ने देशव्यापी हड़ताल को ध्यान में रखते हुए सभी पुलिस कर्मचारियों की छुट्टी को रद्द कर दिया है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि विरोध की आड में किसी भी तरह का दंगा फसाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जहां पर भी हड़ताल के संबंध में प्रदर्शन होगा वहां पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
सादी वर्दी में हड़तालियों के बीच में पुलिस के कर्मचारी एवं क्राइम ब्रांच तैनात रहेगी।
किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि होने पर रिजर्व पुलिस बल को सूचित किया जाएगा।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से विरोध अथवा हड़ताल करना सभी का अधिकार है।
लेकिन हड़ताल की आड़ में किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। हड़ताल के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की टीम दिनभर गश्त करती रहेगी।
हड़ताल की आड़ में कानून का उल्लघंन करने वालों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा।
Ballab garh to Sohan faliover bahut chota h
ReplyDeleteaur kabhi bhe light nahi jalti mantri mool chand jee dayan day asha moka bar bar nahi aata faliover ko danel karva dy Farida bad news valy bhi light jalwa sakty h
Marro mullou ko kyo save kar rahe ho vot ke lia. Ek din asa bhi hoga. Kejarival Jaise log ke Ghar se rape ki kahani ayegi ha ha haaa
ReplyDelete