फरीदाबाद: 08 जनवरी, 2020: राष्ट्रव्यापी हड़ताल के अंतर्गत आज फरीदाबाद में सरकारी विभागों में कर्मचारी हड़ताल पर हैं। नगर निगम कर्मचारी, हुडा कर्मचारी, बिजली निगम एवं अन्य सरकारी विभागों में कार्यरत स्थाई एवं अस्थाई कर्मचारी आज की देश व्यापी हड़ताल में शामिल हैं।
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने दावा किया कि फरीदाबाद के दर्जनों विभागों के 20000 से ज्यादा कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल हुए। कर्मचारी नेता नरेश कुमार शास्त्री के नेतृत्व में संघ के जिला प्रधान अशोक कुमार, जिला सचिव बलवीर सिंह बालगुहेर, फरीदाबाद ब्लाक के प्रधान करतार सिंह, दर्शन सिंह सोया, मुकेश बेनीवाल, राकेश चिण्डालिया, गुरचरण खाण्डिया सहित दर्जनों नेताओ ने अपने अपने मोर्चे संभाले हुए हैं।
ये है मुख्य मांगें
- एनपीएस को खत्म करो,
- पुरानी पेेंशन स्कीम बहाल करो,
- श्रम कानूनों में किए जा रहे मजदूर विरोधी संशोधन पर रोक लगानेे,
- सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों एवं रोडवेज सहित जनसेवाओं के निजीकरण पर रोक लगाने, पंजाब के समान वेतनमान एवं पेंशन देने,
- संघ के सुझाव अनुसार विधानसभा में बिल पारित कर केन्द्रीय परियोजनाओं सहित अन्य विभागों में कार्यरत सभी प्रकार के पार्ट.टाईम, अनुबंध कर्मचारियों को पक्का करने,
- पक्का होने तक सेवा सुरक्षा एवं समान काम.समान वेतन देने,
- कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को वास्तविक खर्च पर आधारित कैशलैश मेडिकल सुविधा देने,
- एक्सग्रेसिया रोजगार स्कीम में सेवा व उम्र की लगाई गई शर्तों को हटाने, एचआरए में की गई बढ़ोतरी को जनवरी 2016 से लागू करने व
- सभी प्रकार की दमन एवं उत्पीडऩ की कार्यवाहियां को समाप्त करने
हड़ताल को कामयाब बनाने में नगर निगम के नेता नंद ढकोलिया, दान सिंह, जितेन्द्र छाबड़ा, बादशाह खान अस्पताल के नेता रजनी भाटिया, जितेन्द्र मोर, दिलबाग सिंह, गुलाब सिंह, हुडा वर्कर यूनियन 550 के नेता दिनेश, नरेश कुमार, सतीश घुघेरा, हुडा वर्कर यूनियन राजपूत, अशरफ खान, देविन्द्र त्यागी, मैकेनिकल वर्कर यूनियन के नेता अतर सिंह, जगदीश, गांधी सौरोत, रोडवेज रामआसरे यादव, विरेन्द्र सिंह, शहजाद खान अपने भूमिका निभा रहे हैं.
Price kya hai please
ReplyDeleteFaridabad k bijli vibhag to wese hi koi kaam nahi karte
ReplyDelete