Followers

फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने जनता को ट्रैफिक नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

faridabad-traffic-police-aware-people-traffic-rule

फरीदाबाद, 13 दिसम्बर। उपायुक्त अतुल कुमार के निर्देशानुसार कनिष्क  सिंह और ट्रैफिक पुलिस ने जनता को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया।

उन्होंने पैदल यात्रियों को भी जागरूक करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ लगी लोहे की ग्रिल से छलांग न लगाने के बारे में सचेत किया। लोगों को  फुटओवर ब्रिज को इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया।

faridabad-traffic-police

इस दौरान लोगो को हेलमेट और सीटबेल्ट की उपयोगिता के बारे में बताया गया। उन्होंने लोगो को यह भी बताया कि फरीदाबाद जिला में  47% लोग पेडेस्ट्रियन होते है जिनमें से लापरवाही के कारण कुछ लोगों की मौत सङक सुरक्षा बारे जागरूक न होने के कारण सङक दुर्घटनाओ में हो जाती है।

उन्होंने बताया कि चालु वित वर्ष  में  अब तक जिला में 228 लोगो की मौतें विभिन्न सङक दुर्घटनाओ मे हो चुकी है।

राष्ट्रीय राजमार्ग नम्बर-2 पर  अब तक फरीदाबाद में 86 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा  सङक पर 6 फुट ऊंची ग्रिल लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

अब हमारी बारी सङक सुरक्षा के लिए होनी चाहिये, सब नागरिक ले अपनी-अपनी जिम्मेदारी तो निश्चित तौर पर यातायात नियमों का पालन स्वयं ही हो जाएगा।
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: