Followers

महावतपुर गाँव में दलितों - राजपूतों के बीच झगड़ा ख़त्म, पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच कराया समझौता

faridabad-mahawatpur-village-dalit-rajput-case-solve-by-police-compromise

फरीदाबाद: महावतपुर गाँव में दलितों और राजपूतों के बीच में झगडे में पुलिस ने ख़त्म करा दिया है। ACP BPTP  रतनदीप बाली और SHO भूपानी ने दोनों पक्षों की मीटिंग कराकर विवाद को सुलझा लिया और दोनों पक्षों में समझौता करा दिया, पुलिस ने गाँव वालों ने शांति और भाईचारा बनाये रखने की अपील की जिसपर दोनों पक्षों ने सहमति जताई।

mahawatpur-village-news-hindi

आपकी जानकारी के लिए बता दें की महावतपुर गाँव में बारात में DJ की वजह से दलितों और राजपूतों में कहासुनी हो गयी थी जिसके बाद दलित पक्ष ने राजपूत परिवार के कुछ लोगों पर SC/ST के तहत मामला दर्ज करवा दिया था, FIR दर्ज होने के बाद राजपूत पक्ष ने पुलिस कमिश्नर से मामले को ख़ारिज करने की अपील की थी. देखते ही देखते ये मामला तूल पकड़ने लगा ने पुलिस ने सही समय पर दोनों पक्षों में समझौता कराकर इसे सुलझा लिया और गाँव में फिर से भाई चारा कायम कर दिया।

36 बिरादरियों की पंचायत के माध्यम से पुलिस ने कराया निपटारा


आपको बताते चलें कि गांव महावतपुर में दलितों द्वारा बारात निकालने को लेकर दलित एवं गांव के प्रभावशाली व्यक्तियों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया था। जिस पर थाना भूपानी में मुकदमा दर्ज करआरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई थी।

गुरुवार रात को भूपानी पुलिस गांव महावतपुर में आरोपियों को गिरफ्तार करने गई तो पुलिस पर कई तरह के आरोप लगाए गए थे।

मामला तूल पकड़ने पर पुलिस आयुक्त केके राव ने एसीपी बीपीटीपी रतनदीप बाली एवं एसएचओ भूपानी इंस्पेक्टर कैलाश चंद को जल्द मामले को सुलझाने के दिशा निर्देश दिए थे।

जिस पर एसीपी रतनदीप बाली एवं एसएचओ कैलाश चंद ने मामले को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों को साथ में बिठाकर मामला सुना।

एसीपी बीपीटीपी रतनदीप बाली ने दोनों पक्षों का मामला सुलझाने के लिए 36 बिरादरियों की बैठक बुलाने का फैसला किया।

एसीपी एवं एसएचओ की पहल पर 36 बिरादरियों की पंचायत के साथ दोनों पक्षों के मौजिज व्यक्तियों को शामिल किया गया।

एसीपी बीपीटीपी रतनदीप बाली ने पंचायत के सामने दोनों पक्षों के मामले को सुना एवं उसके बाद पंचायत से बातचीत कर दोनों पक्षों के मामले को सुलझाने में कामयाबी हासिल की।

एसीपी रतनदीप बाली ने बताया कि पुलिस एवं पंचायत के फैसले से दोनों पक्षों का आपस में निपटारा किया गया है।

एसीपी बीपीटीपी ने बताया कि दोनों पक्षों ने माना है कि उनकी कहीं ना कहीं गलती हुई थी जिससे यह विवाद उत्पन्न हुआ था।

रतन दीप बाली ने पंचायत में मौजूद सभी लोगों को कहा कि गांव में गांव समाज में इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए।

जैसे कि सभी जानते हैं गांव में विभिन्न धर्म एवं विभिन्न जाति के लोग रहते हैं।

हमें धर्म एवं जाति से ऊपर उठकर सोचना चाहिए, एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। सबसे पहले इंसानियत को प्राथमिकता देनी चाहिए।

उन्होंने गांव महावतपुर के लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी भाईचारे से आपस में खुश रहें एक-दूसरे की मदद करें।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि श्री रतनदीप बाली एसीपी बीपीटीपी ने बड़े ही सूझबूझ के साथ मामले को सुझाया है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Crime

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: