फरीदाबाद: ब्राइट स्टार फाउंडेशन ने पाखल और खेड़ी गुजरान गाँव में घर घर से कूड़ा उठाने की सेवा शुरू की है, चेयरमैन भारत भड़ाना और दोनों गाँवों के सरपंचों ने आज ब्राइट स्टार फाउंडेशन की गाडी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
ब्राइट स्टार फाउंडेशन के चेयरमैन बिशन सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के स्वच्छ भारत मिशन से प्रभावित होकर उन्होंने यह सेवा शुरू की है, यह गाडी आसपास के सभी गाँवों में घर घर से कूड़ा उठाएगी और धीरे धीरे सभी पंचायतों में यह सेवा शुरू होगी लेकिन इसके लिए ग्राम पंचायतों को ब्राइट स्टार फाउंडेशन से संपर्क करना पड़ेगा। कूड़ा उठाने के लिए 40-50 रुपये प्रति महीना सहयोग राशि हर घर को देनी होगी। उन्होंने बताया कि वह घरों से कूड़ा एकत्रित करके अपने प्लांट में उन्हें छाँटेंगे और गीले कूड़े को Recycle करेंगे।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के चेयरमैन भारत भड़ाना भी मौजूद थे, उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन शुरू किया था, शहरों में घर घर से कूड़ा उठाने के लिए इको ग्रीन की गाड़ियां आती हैं लेकिन गाँवों में यह सुविधा नहीं थी, गाँवों के लोग भी कूड़ा फेंकने के लिए परेशान रहते हैं लेकिन अब पाखल और आसपास के गाँवों को कूड़े के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है, ब्राइट स्टार फाउंडेशन की गाडी उनके घर से कूड़ा उठाएगी, उन्होंने गाँव वालों से इस नेक काम में सहयोग करने की अपील की.
इस मौके पर उपेंद्र सिंह ने कहा की उन्होंने गाँवों में सफाई के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए काफी प्रयास किया है, गाँवों के लोग साफ़ सफाई के प्रति काफी जागरूक हैं, घर घर से कूड़ा उठाने में गांव वाले जरूर सहयोग देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि हरियाणा सरकार की तरफ से हम सभी पंचायतों को ग्रांट दिलाएंगे जो घर घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था करेंगे।
इस मौके पर खेड़ी गुजरान गाँव की सरपंच सीमा सिंह के पति रोहित ने कहा कि वह अपने गाँव में भी यह सेवा शुरू करेंगे और अपने गाँव को साफ़ सुथरा बनाने के साथ साथ मोदी सरकार के स्वच्छ भारत मिशन में सहयोग देंगे।

Post A Comment:
0 comments: